ICC Rankings News Updates Virat Kohli, Rohit Sharma Jasprit Bumrah Ravindra Jadeja ICC ODI Ranking Latest News | कोहली पहले और रोहित दूसरे नंबर पर बरकरार, टॉप-20 बल्लेबाजों में सिर्फ 3 भारतीय; गेंदबाजों में बुमराह दूसरे स्थान पर

  • Hindi News
  • Sports
  • Cricket
  • ICC Rankings News Updates Virat Kohli, Rohit Sharma Jasprit Bumrah Ravindra Jadeja ICC ODI Ranking Latest News

9 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

आईसीसी वनडे रैंकिंग में विराट कोहली के 871 और रोहित शर्मा के 855 पॉइंट हैं। -फाइल फोटो

  • विराट-रोहित के बाद टॉप-20 रैंकिंग में सिर्फ शिखर धवन 17वें नंबर पर बरकरार हैं
  • ऑलराउंडर रैंकिंग में रविंद्र जडेजा एक पायदान नीचे खिसकर 8वें नंबर पर पहुंचे

कोरोनावायरस के बीच इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने मंगलवार को ताजा वनडे रैंकिंग जारी की है। भारतीय कप्तान विराट कोहली पहले और रोहित शर्मा दूसरे नंबर पर बरकरार हैं। कोहली के 871 और रोहित के 855 पॉइंट हैं। गेंदबाजी रैंकिंग में अकेले भारतीय जसप्रीत बुमराह 719 पॉइंट के साथ दूसरे नंबर पर हैं।

टॉप-20 बल्लेबाजों में तीन ही भारतीय शामिल हैं। कोहली-रोहित के अलावा शिखर धवन 17वें नंबर पर काबिज हैं। उनके बाद पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी 26वें नंबर पर काबिज हैं। धवन के 700 और धोनी के 633 पॉइंट हैं।

रैंकिंग खिलाड़ी देश पॉइंट
1 विराट कोहली भारत 871
2 रोहित शर्मा भारत 855
3 बाबर आजम पाकिस्तान 829
4 रोस टेलर न्यूजीलैंड 818
5 फॉफ डु प्लेसिस द.अफ्रीका 790
6 डेविड वॉर्नर ऑस्ट्रेलिया 789
7 जो रूट इंग्लैंड 770
8 एरॉन फिंच ऑस्ट्रेलिया 767
9 केन विलियम्सन न्यूजीलैंड 765
10 क्विंटन डिकॉक द.अफ्रीका 755

गेंदबाजी रैंकिंग में न्यूजीलैंड के ट्रेंट बोल्ट टॉप पर

रैंकिंग खिलाड़ी देश पॉइंट
1 ट्रेंट बोल्ड न्यूजीलैंड 722
2 जसप्रीत बुमराह भारत 719
3 मुजीब उर रहमान अफगानिस्तान 701
4 पैट कमिंस ऑस्ट्रेलिया 689
5 कगिसो रबाडा द.अफ्रीका 665
6 क्रिस वोक्स इंग्लैंड 660
7 मोहम्मद आमिर पाकिस्तान 657
8 मैट हेनरी न्यूजीलैंड 641
9 राशिद खान अफगानिस्तान 630
10 लोकी फॉर्ग्यूसन न्यूजीलैंड 628

ऑलराउंडर में अफगानिस्तान के नबी टॉप पर
ऑलराउंडर रैंकिंग में रविंद्र जडेजा 8वें नंबर पर पहुंच गए हैं। उन्हें एक पायदान का नुकसान हुआ है। ऑलराउंडर में वे अकेले भारतीय हैं। इस लिस्ट में अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी टॉप पर काबिज हैं। उनके बाद इंग्लैंड के बेन स्टोक्स 293 पॉइंट के साथ दूसरे नंबर पर हैं। नबी और स्टोक्स के बीच 8 अंक का अंतर है।

रैंकिंग खिलाड़ी देश पॉइंट
1 मोहम्मद नबी अफगानिस्तान 301
2 बेन स्टोक्स इंग्लैंड 293
3 इमाद वसीम पाकिस्तान 278
4 कोलिन डी ग्रैंडहोम न्यूजीलैंड 265
5 क्रिस वोक्स इंग्लैंड 264
6 राशिद खान अफगानिस्तान 253
7 मिशेल सेंटनर न्यूजीलैंड 251
8 रविंद्र जडेजा भारत 246
9 सिकंदर रजा जिम्बाब्वे 232
10 सीन विलियम्स जिम्बाब्वे 229

13 मार्च के बाद से कोई वनडे इंटरनेशनल नहीं खेला गया
कोरोनावायरस के कारण 13 मार्च के बाद से कोई वनडे मैच नहीं हो सका है। पिछला मैच बगैर दर्शकों के सिडनी में हुआ था, जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को 71 रन से हराया था। अब 139 दिन बाद इंग्लैंड से वनडे इंटरनेशनल की वापसी होगी। 30 जुलाई को इंग्लैंड और आयरलैंड के बीच मैच खेला जाएगा। दोनों देशों के बीच 3 वनडे की सीरीज होगी।

0

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Emmys 2020: Succession, Watchmen and Schitt’s Creek lead the nominations  : Bollywood News

Tue Jul 28 , 2020
It’s that time of the year to celebrate the best of the shows. The nominations for the 72nd annual Emmy Awards were announced on Tuesday, July 28. Leslie Jones, Laverne Cox, Josh Gad, and Tatiana Maslany made the announcements. This year the second season of HBO’s drama Succession, Watchmen, and […]

Breaking News

Recent Posts