ITC acquires spices maker Sunrise Foods in all-cash deal for Rs 2,150 cr | बिक गई 70 साल पुरानी भारतीय मसाला कंपनी सनराइज, 2150 करोड़ रुपए में हुआ सौदा

  • Hindi News
  • Business
  • ITC Acquires Spices Maker Sunrise Foods In All cash Deal For Rs 2,150 Cr

नई दिल्ली4 घंटे पहले

इसके साथ ही अब सनराइज और उसके दो सब्सिडियरी, सनराइज शीतग्रह प्राइवेट लिमिटेड और हॉबिट्स इंटरनेशनल फूड्स प्राइवेट लिमिटेड आईटीसी की स्वामित्व वाली सहायक कंपनी बन गई हैं।

  • सनराइज को सिगरेट, होटल और एमफसीजी दिग्गज कंपनी आईटीसी ने खरीदा
  • सनराइज पूर्वी भारत में मसालों की सबसे बड़ी कंपनी है

तंबाकू, सिगरेट, होटल और एमफसीजी दिग्गज कंपनी आईटीसी ने मसाला कंपनी सनराइज फूड्स प्राइवेट को खरीद लिया है। आईटीसी के मुताबिक उसने सनराइज फूड्स प्राइवेट लिमिटेड (SFPL)के सारे शेयर 2,150 करोड़ रुपए में खरीदे हैं। पूरा सौदा कैश-फ्री, डेट-फ्री आधार पर हुआ है।

सनराइज की इक्विटी शेयर पूंजी का 100 प्रतिशत हिस्सा हासिल

आईटीसी ने कहा कि कंपनी ने 27 जुलाई, 2020 को सनराइज की इक्विटी शेयर पूंजी का 100 प्रतिशत हिस्सा हासिल कर लिया है। इसके साथ ही अब सनराइज और उसकी दो सब्सिडियरी, सनराइज शीतग्रह प्राइवेट लिमिटेड और हॉबिट्स इंटरनेशनल फूड्स प्राइवेट लिमिटेड भी आईटीसी की स्वामित्व वाली सब्सिडियरी कंपनी बन गई हैं। इससे पहले 24 मई को आईटीसी ने घोषणा की थी कि वह एसएफपीएल का अधिग्रहण करेगी।

70 साल पुराना ब्रांड है सनराइज

सनराइज पूर्वी भारत में मसालों की सबसे बड़ी कंपनी है। सनराइज 70 साल पुराना ब्रांड है। आईटीसी ने कहा है इसके आशीर्वाद रेंज के मसालों की तेलंगाना और आंध्र में काफी अच्छी मौजूदगी है। कंपनी हाई क्वालिटी मसालों की सबसे बड़ी उत्पादक और निर्यातक कंपनियों से एक है।

फिलहाल सनराइज के कोलकाता, आगरा, जयपुर और बीकानेर में फैक्ट्रियां हैं।सनराइज फूड्स के अधिग्रहण से आईटीसी देश के बड़े हिस्से में अपनी मौजूदगी और बढ़ा पाएगी। वित्त वर्ष 2019-20 के दौरान सनराइज फूड्स का टर्नओवर 591.50 करोड़ रुपए का रहा था।

0

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

KP Sharma Oli | Nepal Political Crisis Latest News Updates: Standing Committee Meeting Postponed For Ninth Time Over Nepal Prime Minister KP Sharma Oli Fate | एनसीपी की स्टैंडिंग कमेटी की मीटिंग 9वीं बार टली, लेकिन प्रचंड ने पीएम आवास पर ही ओली की गैर-मौजूदगी में बैठक की

Tue Jul 28 , 2020
Hindi News International KP Sharma Oli | Nepal Political Crisis Latest News Updates: Standing Committee Meeting Postponed For Ninth Time Over Nepal Prime Minister KP Sharma Oli Fate काठमांडू2 घंटे पहले कॉपी लिंक कुछ दिनों पहले पुष्प कमल दहल प्रचंड और प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली के बीच समझौते की खबरें […]

Breaking News

Recent Posts