शेयर बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक बढ़त के साथ बंद, सेंसेक्स में 558 अंक की उछाल

मुम्बई। कारोबारी सप्ताह के दूसरे दिन मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक जोरदार बढ़त के साथ बंद हुअ। आज  बाम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 558.22 अंक यानी 1.47  प्रतिशत  ऊपर उठकर 38492.95  अंक पर बंद हुआ। इसी तरह  नेशनल स्टाक एक्सचेंज का 50 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक निफ्टी 168.75 यानी 1.52 प्रतिशत की बढ़त के साथ 11300.55 अंक पर बंद हुआ।

आज बीएसई 117.45 अंक ऊपर और निफ्टी 22.3 पॉइंट की बढ़त के साथ खुला था। दिनभर की ट्रेडिंग के दौरान बीएसई 619.99 अंक तक और निफ्टी 185.95 पॉइंट तक ऊपर जाने में कामयाब रहा। इससे पहले सोमवार को बीएसई 194.17 अंक नीचे 37,934.73 पर और निफ्टी 62.35 पॉइंट नीचे 11,131.80 पर बंद हुआ था।

आज जिन कंपनियों के शेयर में सबसे ज्यादा उछाल दर्ज कर किया गया उनमें प्रेस्टीज एस्टेट के शेयर में सबसे ज्यादा 10 प्रतिशत का उछाल रहा।  एमसीएक्स इंडिया में 9.23 प्रतिशत,  जीएमआर इंफ्रा में 9.05 प्रतिशत, भारत रसायन में 8.58 प्रतिशत  और वेस्टलाइफ देव मैं करीब 8 प्रतिशत का उछाल रहा । आज बाबा रामदेव की रुचि सोया इंडस्ट्रीज लिमिटेड के शेयर 5  प्रतिशत गिरावट के साथ खुले। हालांकि, कारोबार खत्म होने पर कंपनी के शेयर में 3 प्रतिशत की गिरावट रही। दूसरी तरफ, रिलायंस से डील की खबरों के बीच आज दूसरे दिन भी फ्यूचर रिटेल लिमिटेड के शेयर में दिनभर 5 प्रतिशत की बढ़त बनी रही।

बीएसई पर करीब 46  प्रतिशत कंपनियों के शेयरों में गिरावट रही बीएसई का मार्केट कैप आज 148 लाख करोड़ रुपये रहा। आज के कारोबार के दौरान 2,803 कंपनियों के शेयरों में ट्रेडिंग हुई। इसमें 1,338 कंपनियों के शेयर बढ़त में 1,310 कंपनियों के शेयर में गिरावट रही। 103 कंपनियों के शेयर 1 साल के उच्च स्तर और 56 कंपनियों के शेयर एक साल के निम्न स्तर पर रहे। 272 कंपनियों के शेयर में अपर सर्किट और 306 कंपनियों के शेयर में लोअर सर्किट लगा।

यह खबर भी पढ़े: श्री राम मंदिर के अधारशिला कार्यक्रम में मंडरा रहा आतंकी खतरा, अलर्ट जारी



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Don’t experiment with repurposed drugs: West Bengal | Kolkata News

Wed Jul 29 , 2020
KOLKATA: The state health department has asked doctors not to use immunomodulator drugs randomly in management of Covid patients. The advisory came after the protocol management team that has been visiting Covid hospitals on a regular basis found lacunae in some facilities. Immunomodulators are groups of drugs that are used […]

Breaking News

Recent Posts