बंगाल सरकार ने बदली संपूर्ण लॉकडाउन की तारीख

कोलकाता। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा घोषित 31 अगस्त तक लॉकडाउन के बीच सम्पूर्ण लॉकडाउन की तारीखें बदल दी गई हैं। मंगलवार को राज्य सचिवालय में मीडिया से मुखातिब होकर ममता बनर्जी ने इस बात की घोषणा की थी कि 31 अगस्त तक पश्चिम बंगाल में लॉकडाउन रहेगा उसमें भी 16 दिनों तक संपूर्ण लॉकडाउन की घोषणा की गई थी। जिसमें दो और 9 अगस्त को संपूर्ण लॉकडाउन था। लेकिन अब गृह विभाग ने इन तिथियों में बदलाव कर दिया है। 

संपूर्ण लॉकडाउन की तारीखें 2 अगस्त के अलावा 5,9, 16, 17, 23, 24 और 31 अगस्त शामिल था। अब राज्य गृह विभाग ने एक ट्वीट किया है। इसमें लिखा है कि राज्य भर में 16 दिनों के संपूर्ण लॉकडाउन की घोषणा होने के बाद विभिन्न तबके से फोन आ रहे हैं जिसमें कुछ तारीखों पर संपूर्ण लॉकडाउन नहीं करने की अपील की गई है। लोगों की भावनाओं का सम्मान करते हुए राज्य सरकार ने 2 और 9 अगस्त को संपूर्ण लॉकडाउन नहीं करने का निर्णय लिया है। 2 अगस्त को ईद है और 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस है।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा था कि अगस्त में कोरोनावायरस के संक्रमण तेजी की आशंका है, इसीलिए लोगों को और अधिक सतर्क रहने की जरूरत है।

यह खबर भी पढ़े: सोनू सूद ने कंगना रनौत पर साधा निशाना, बोले- जो एक बार भी सुशांत से नहीं मिले, वे इस मुद्दे पर बहस करना चाहते हैं

यह खबर भी पढ़े: 1 अगस्त से बदल जाएंगे ये 5 नियम, जान लें आप भी, वरना हो सकता हैं नुकसान



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

PTSD Therapy Doesn't Trigger Drug Relapse in Addiction Patients: Study

Wed Jul 29 , 2020
Latest Mental Health News MONDAY, July 27, 2020 (HealthDay News) Talk therapy for post-traumatic stress disorder (PTSD) doesn’t appear to increase addiction treatment patients’ risk of relapse, a small new study says. Roughly a quarter of people with drug or alcohol use disorders also have PTSD, typically caused […]

Breaking News

Recent Posts