Rajasthan Police Constable Dead As Truck-Trailer Road Accident Today On National Highway 51 | पलटी पिकअप का मौका-मुआयना कर रहे पुलिसकर्मियों को ट्रेलर ने कुचला, हैडकांस्टेबल की मौके पर मौत, साथी पुलिसकर्मी भी हुआ घायल

  • नेशनल हाईवे 51 पर टोंक में हुआ हादसा, घायल पिकअल चालक को अस्पताल भिजवाने के बाद पुलिवाले भी हुए हादसे का शिकार

दैनिक भास्कर

Jun 15, 2020, 12:11 PM IST

जयपुर. (गजेंद्र शर्मा)। नेशनल हाईवे 51 पर बीती देर रात हाइवे पर पलटी पिकअप का मौका-मुआयना कर रहे घाड थाने की सरोली मोड़ चौकी के पुलिसकर्मियों को तेज गति से आए एक ट्रेलर ने कुचल दिया। हादसे में चौकी के इंचार्ज हैडकांस्टेबल की मौके पर ही मौत हो गई। कांस्टेबल को गंभीर हालत में जयपुर रैफर किया है।

घटना के अनुसार जूनिया मोड से कुछ आगे टोंक की ओर जा रही पिकअप डिवाइडर से टकराकर पलट गई। पिकअप में लकड़ी की तख्ते आदि सामान था। हादसे की सूचना पर घाड थाने की सरोली मोड़ चौकी के इंचार्ज हैडकांस्टेबल शंकरलाल यादव, कांस्टेबल रतिराम जाट व अभिषेक घटनास्थल पर पहुंचे। घायल पिकअप चालक शैतानिसंह को एंबूलेंस से टोंक अस्पताल पहुंचाया। पिकअप को सीधा करने के लिए ट्रैक्टर को बुलाया गया। तीनों पुलिसकर्मी ट्रैक्टर पिकअप के पास मौका मुआयना कर रहे थे।

बचते-बचते भी ले लिया चपेट में
इसी दारौन कोटा से जयपुर की ओर जा रहे एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने पलटी पिकअप को टक्कर मार दी जिससे पिकअप का मुंह विपरित दिशा में बदल गया। अपने को बचाते हुए पुलिसकर्मी हाईवे से दूर जाने लगे तो ट्रेलर ने हैडकांस्टेबल शंकरलाल व कांस्टेबल रतिराम को अपनी चपेट में ले लिया।

चौकी इंचार्ज हैडकांस्टेबल की ट्रेलर से कुचलकर मौके पर ही मौत हो गई। कांस्टेबल घायल हो गया। हादसे में बाल-बाल बचे कांस्टेबल अभिषेक ने कंट्रोल रूम पर हादसे की सूचना दी। देवली डीएसपी मौके पर पहुंचे तथा घायल कांस्टेबल को टोंक अस्पताल पहुंचाया। जहां से उसे जयपुर रैफर कर दिया। पिकअप चालक को भी जयपुर रैफर किया है। 

हैडकांस्टेबल शंकरलाल यादव। (फाइल फोटो)
हैडकांस्टेबल शंकरलाल यादव। (फाइल फोटो)

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

IIT-Kharagpur researchers develop AI-based system to track social distancing

Mon Jun 15 , 2020
By: Express News Service | Kolkata | Published: June 15, 2020 5:15:05 am The device uses images in the field view of a camera and computes the distance as per criterion set by the Ministry of Health and Family Welfare, Government of India. IIT-Kharagpur’s Autonomous Ground Vehicle (AGV) research group […]

Breaking News

Recent Posts