कोलकाता। पश्चिम बंगाल में महामारी कोरोना वायरस का संक्रमण कम होने का नाम नहीं ले रहा। बुधवार को राज्य स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन में बताया गया है कि 24 घंटों के दौरान 2294 लोग इस महामारी की चपेट में आए हैं। हालांकि राहत की खबर यह है कि एक दिन में 2094 लोग स्वस्थ भी हुए हैं। इस महामारी की चपेट में आने वालों की कुल संख्या बढ़कर 65258 हो गई है जबकि स्वस्थ होने वालों की संख्या भी बढ़कर 44116 पर पहुंच गई है।

चिंता वाली बात यह है कि पिछले 24 घंटे में कुल 41 लोगों की मौत हुई है जिसके बाद मरने वालों की संख्या बढ़कर 1490 हो गई है। हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक राज्य में अभी भी 19652 एक्टिव मामले हैं जो विभिन्न अस्पतालों में इलाजरत हैं। राज्य में रिकवरी रेट अब धीरे-धीरे बढ़ रही है। बढ़कर 65.74 से 67.60 फीसदी पर पहुंच गया है।

हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक मंगलवार को एक दिन में कुल 17144 लोगों के सैंपल जांच हुए हैं। राज्य में अब तक कुल 856355 लोगों के सैंपल जांचे जा चुके हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि अधिक संख्या में सैंपल जांचे जा रहे हैं इसीलिए अधिक से अधिक लोग भी पॉजिटिव हो रहे हैं। इसमें चिंता की कोई बात नहीं है। रिकवरी रेट बढ़ने की वजह से माना जा रहा है कि जल्द ही सारे लोग स्वस्थ हो जाएंगे।
यह खबर भी पढ़े: अयोध्या विवाद खत्म, तो आडवाणी व जोशी आदि नेताओं पर मुकदमा हो वापस
यह खबर भी पढ़े: सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले की जांच के लिए बिना तैयारी मुम्बई पहुंची पटना पुलिस