Dispute over money after party, one shot and killed another minor | पार्टी के बाद रुपयों को लेकर विवाद, एक ने दूसरे नाबालिग की गोली मारकर की हत्या

दिल्लीएक दिन पहले

  • कॉपी लिंक

जहांगीर पुरी इलाके में रुपयों के पीछे हुए झगड़े में एक नाबालिग लड़के की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना से पहले कुछ दोस्तों ने मिलकर पार्टी की थी। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवया। एक आरोपी को पकड़ लिया गया है, वह भी नाबालिग बताया गया है।

पुलिस ने बताया सोमवार रात तीन लड़कों ने एक जगह एकत्रित होकर पार्टी की थी। इसके बाद उन लड़कों का आपस में रुपयों के पीछे झगड़ा हो गया। दरअसल जो पार्टी में खर्चा आया उसे आरोपी देने से बच रहा था, जबकि बाकी दो उसे रुपए देने के लिए दबाव बना रहे थे। इस बात को लेकर झगड़ा दो नाबालिगों के बीच झगड़ा इतना बढ़ गया कि एक ने पिस्टल निकाल दूसरे के सीने में गोली मार दी। यह घटना रात करीब दस बजे की है। सूचना मिलने पर पुलिस ने घायल को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

0

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Children form study groups in Panna as schools remain shut

Wed Jul 29 , 2020
For 14-year-old Nandni Gond, the biggest worry during the lockdown is that younger children in her village might forget what they have learnt at schools over the years. Sitting on a chair in the shade of a tree outside her house in Panna district, Nandni watches over a handful of […]

Breaking News

Recent Posts