Guidelines for Unlock-3 released in the country, people will get rid of Night Curfew | DNA ANALYSIS: देश में ‘अनलॉक-3’ के लिए जारी हुए दिशा-निर्देश

नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्रालय ने 1 अगस्त से शुरू होने वाले अनलॉक 3 (unlock- 3) की गाइडलाइंस जारी कर दी हैं. इसके तहत 1 अगस्त से पूरे देश में नाइट कर्फ्यू ख़त्म हो जाएगा. साथ ही 5 अगस्त से देश में जिम और योग संस्थान भी खुल जाएंगे. फिलहाल देश में नाइट कर्फ्यू रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक लागू रहता है.

स्कूल- कॉलेज, मेट्रो, सिनेमा हॉल 31 अगस्त तक बंद रहेंगे
गृह मंत्रालय की गाइडलाइंस के मुताबिक 15 अगस्त को देश भर में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में लोग शामिल हो सकते हैं. लेकिन उन्हें सामाजिक दूरी का पालन करना होगा. वहीं स्कूल और कॉलेज 31 अगस्त तक बंद रहेंगे.मेट्रो ट्रेन, सिनेमा हॉल, इंटरटेनमेंट पार्क भी नहीं खुलेंगे. धार्मिक, राजनीतिक, सांस्कृतिक और मनोरंजन से जुड़े आयोजनों पर रोक जारी रहेगी. सामाजिक समारोह में ज़्यादा लोगों के शामिल होने पर भी पाबंदी जारी रहेगी. 31 अगस्त तक कंटेनमेंट ज़ोन में लॉकडाउन सख़्ती से लागू रहेगा. 65 साल से ज़्यादा उम्र के बुज़ुर्गों, 10 साल से कम उम्र के बच्चे और गर्भवती महिलाओं को घर में ही रहने की सलाह दी गई है.

देश में 15 लाख से ज्यादा कोरोना संक्रमित
देश में अनलॉक- 3 की गाइडलाइंस आ जाने के साथ साथ देश में कोरोना वायरस भी तेज़ी से फैल रहा है.  लोगों की लापरवाही की वजह से भारत में Covid 19 के मरीज़ों की संख्या अब 15 लाख से ज़्यादा हो चुकी है और मरने वालों का आंकड़ा 34 हज़ार तक पहुंच चुका है. जब भारत में Covid 19 के सिर्फ़ 500 मामले थे. इसके बाद Lock Down लगा दिया गया और देश की सड़कें बिलकुल सूनी हो गईं. अब भारत में हर रोज़ औसतन 50 हज़ार नए मामले सामने आ रहे है.लेकिन भारत की सड़कों पर भीड़ ऐसी है.जैसे मानों कि Corona Virus भारत में कभी आया ही नहीं.

लापरवाही का आलम ये है कि जब लोग फल और सब्ज़ियां खरीदने दुकान पर जाते हैं तो वहां Mask पहनकर जाते हैं.  लेकिन जब लोग शराब की दुकानों पर पहुंचते हैं तो Social Ditancing के नियमों की धज्जियां उड़ा दी जाती हैं. शराब का नशा कोरोना वायरस के डर पर हावी हो जाता है. स्थिति ये है कि Lock Down में जब शराब की दुकानें खुली तो ज़्यादातर राज्यों में इसकी बिक्री पहले से भी 10 प्रतिशत ज़्यादा बढ़ गई. एक ताज़ा सर्वे के मुताबिक भारत के 74 प्रतिशत लोगों का कहना है कि वो Restaurants के खुलने के बाद भी वहां खाना खाने नहीं जाएंगे क्योंकि उन्हें संक्रमण का डर है.

Serological Test के आंकड़ों ने बढ़ाई चिंता
फिलहाल भारत के कई राज्यों और शहरों में थोड़े थोड़े अंतराल के बाद Lockdown लागू किया जा रहा है. लेकिन इससे भी नए मरीज़ों की संख्या में कमी नहीं आ रही है. भारत में अब हर रोज़ औसतन 5 लाख Test हो रहे हैं और Positivity Rate 12 प्रतिशत के आसपास है.  यानी 100 लोगों का Test होने पर 12 लोगों का रिजल्ट कोरोना Positive आ रहा है. लेकिन ये आंकड़ा अपने आप में पूरी कहानी नहीं बताता. भारत में अब भी प्रति 10 लाख लोगों पर 11 हज़ार Test किए जा रहे हैं. जो पहले के मुकाबले ज़्यादा तो हैं.लेकिन भारत की विशाल आबादी के लिए पर्याप्त नहीं हैं. इस बीच कुछ शहरों में हुए Serological Test के आंकड़े आ गए हैं. ये आंकड़े बहुत चिंताजनक हैं. Serological Test  का इस्तेमाल शरीर में उन Anti Bodies का पता लगाने के लिए किया जाता है. जो किसी वायरस से संक्रमित होने के बाद बनते हैं. दिल्ली में करीब 24 प्रतिशत लोगों के शरीर में Corona Virus से लड़ने वाले Anti Bodies पाए गए हैं.इसी तरह मुंबई में हुए Serological Test के दौरान करीब 40 प्रतिशत लोगों में ये Antibodies पाए गए हैं.

दिल्ली- मुंबई में सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमित
भारत की आबादी इस समय 137 करोड़ है और अगर दिल्ली के आंकड़ों को आधार बना लिया जाए तो भारत के करीब 33 करोड़ लोग इस वायरस से संक्रमित हो चुके हैं. अगर मुंबई के आंकड़ों को आधार मान लिया जाए तो भारत के करीब 54 करोड़ लोग Corona Positive हो चुके हैं. इनमें से ज़्यादातर लोगों को शायद इस बात का पता भी नहीं होगा. अब अगर दिल्ली के 24 प्रतिशत और मुंबई के 40 प्रतिशत वाले आंकड़ों का औसत निकाला जाए तो ये 32 प्रतिशत बैठता है. इस हिसाब से भारत के करीब 44 करोड़ लोग Covid 19 से संक्रमित हो चुके हैं. 

ये भी देखें-



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

If Covid scene improves, education institutes may open on September 5: Mamata Banerjee | Kolkata News

Wed Jul 29 , 2020
KOLKATA: Chief minister Mamata Banerjee on Tuesday said if the Covid situation in Bengal improved in August, the education department might consider Teacher’s Day on September 5 to reopen educational institutions that have been shut since March. Announcing the tentative timeline with caution, Banerjee said, “If the situation permits, we […]

Breaking News

Recent Posts