सोमेन मित्रा के जाने से मैंने अभिभावक खो दिया: अधीर

कोलकाता। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सोमेन मित्रा के निधन पर लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा है कि मित्रा के निधन से उन्होंने अपना अभिभावक खो दिया है। गुरुवार तड़के सोमेन मित्रा ने आखिरी सांस ली है।

 

गुरुवार सुबह अधीर रंजन चौधरी ने एक बयान में कहा कि यह विश्वास नहीं हो रहा है कि सोमेन मित्रा अब नहीं हैं। पश्चिम बंगाल में यह एक अध्याय का अंत है। उन्होंने प्रतिकूल परिस्थितियों में भी संघर्ष करके खुद को स्थापित किया था। वह हमारे राजनीतिक अभिभावक थे। 

मुझे जनप्रतिनिधि बनाने में कारीगर के तौर पर उन्होंने काम किया था। उनके निधन से मैं काफी दुखी हूं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष उम्र जनित बीमारियों से पीड़ित थे। कोलकाता के बेलव्यू अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। 

यह खबर भी पढ़े: आरटीई के तहत निःशुल्क सीट पर प्रवेश वरीयता निर्धारण के लिए आज 03:30 बजे शिक्षा मंत्री गोविन्द सिंह डोटासरा निकालेंगे लॉटरी

यह खबर भी पढ़े: Tata Sky के यूजर्स के लिए डबल धमाका ऑफर, एक साथ कम हुई सेवाओं की कीमतें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

একেই বলে খেলার ভক্ত! মাঠে ঢোকা যাচ্ছে না, হোটেল ভাড়া করলেন কয়েকজন

Thu Jul 30 , 2020
 সমস্যা যখন আছে তখন সমাধানও আছে। Source link

Breaking News

Recent Posts