A man gets justice after 38 years| हल्‍दी में मिलावट करने का आरोप, 38 साल बाद हुआ बरी

नई दिल्‍ली: सुप्रीम कोर्ट ने 38 साल पहले शुरू हुए एक आपराधिक मामले का निपटारा करते हुए मिलावटी हल्दी पाउडर बेचने के आरोपी शख्स को बरी कर दिया है. 1982 में प्रेम चंद पर मिलावटी हल्दी पाउडर बेचने के लिए खाद्य अपमिश्रण निवारण अधिनियम के विभिन्न प्रावधानों के तहत मुक़दमा दर्ज किया गया था.

लैब की जांच रिपोर्ट में कहा गया कि आरोपी के पास से लिए गए हल्दी के नमूने में  कीड़े और घास मिली पाई गई थी. उसके खिलाफ आपराधिक मुकदमा 13 साल तक ट्रायल कोर्ट में चला और वह बरी हो गया.

LIVE TV

राज्य सरकार ने ट्रायल कोर्ट के फ़ैसले के ख़िलाफ़ उच्च न्यायालय में अपील दायर की. हाई कोर्ट ने ट्रायल कोर्ट के फैसले को रद्द कर दिया, आरोपी को दोषी पाया और उसे छह महीने के कारावास की सजा सुनाई.

प्रेमचंद ने हाई कोर्ट के फ़ैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी जहां वह अब जाकर बरी हुआ.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Coronavirus | Bengal records 46 COVID-19 deaths in a day, toll touches 1,536

Thu Jul 30 , 2020
West Bengal on Thursday recorded yet again the highest single-day spike in the number of COVID-19 mortalities with 46 persons succumbing to the infection in the past 24 hours. The number of deaths due to the COVID-19 increased to 1,536. The number of cases recorded in the past 24 hours […]

Breaking News

Recent Posts