7 new patients including two bankers in Dumariya, Hem Quarantine when returning from UP | डुमरिया में दो बैंककर्मी सहित 7 नए मरीज, यूपी से लौटने पर दाेनाें थे हाेम क्वारेंटाइन

डुमरिया3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
  • डुमरिया के ग्रामीण क्षेत्र में भी कोरोना पसार रहा पांव, पहली बार काेरोना पाॅजिटिव मरीज मिलने से इलाकेे के लोग सहमे, बंद कराया सप्ताहिक हाट

डुमरिया के ग्रामीण क्षेत्र में भी कोरोना पैर पसारना शुरू कर दिया है। गुरुवार को पहली बार एक साथ सात काेरोना पाॅजिटिव मरीज मिलने से इलाकेे के लोग सहम गए हैं। इस खबर के बाद डुमरिया के सप्ताहिक हाट को बंद करा दिया गया है। यह खबर पूरे प्रखंड में आग की तरह फैल गई। क्योंकि एक साथ 7 पॉजिटिव का निकलना क्षेत्र के लिे शुभ संकेत नहीं है। हालांकि सात में से पांच डुमरिया प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय में बने क्वारेंटाइन सेंटर में थे। दो भागाबांदी बैंक आफ इंडिया शाखा के पदाधिकारी हैं। वे लखनऊ (उत्तर प्रदेश) से आए थे। डुमरिया के ईचाडीह गांव में एक भाड़े के मकान में होम क्वारेंटाइन में थे।

वहीं दो महिला तमिलनाडु से लौटी थीं तथा तीन युवक आंध्र प्रदेश से आए थे। सभी का स्वाब सैंपल 23 जुलाई को लिया गया था। जांच के बाद सभी के संक्रमित मिलने से अधिकारी भी सकते में हैं। प्रशासन द्वारा साप्ताहिक बाजार को बंद करवा दिया गया। राहत की खबर यह है कि भागाबांदी बैंक ऑफ इंडिया केे बैंक कर्मी बैंक नहीं जा रहे थे। राज्य के बाहर से आने के बाद वे होम क्वारेंटाइन में थे। इसी दौरान उनका सैंपल लिया गया था। बैंक नहीं जाने की वजह से बैंक को सील नहीं किया गया। इसलिए बैंक में अन्य दिनों की तरह सामान्य कामकाज हुअा। हालांकि यदि इसी बीच बैंक कर्मी से उनके निवास स्थान पर कुछ लोग मिलेे थे। उनका काॅटैक्ट हिस्ट्री की तलाश की जा रही है।

0

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Six-city flight ban to continue in Kolkata till August 15 | Kolkata News

Fri Jul 31 , 2020
Representative image KOLKATA: The Bengal government has extended till August 15 the embargo on direct flights to Kolkata from six Indian cities. The ban on flights from Delhi, Mumbai, Chennai, Pune, Nagpur and Ahmedabad came into force on July 6 and was initially in place till July 19 before being […]

Breaking News

Recent Posts