Gurugram Kurukshetra (Haryana) Coronavirus 34965 Cases Updates | Haryana District-Wise/Hotspots Cases Today Patients; Gurugram Faridabad | 711 नए संक्रमित आए, 4 मरीजों की कोरोना से मौत, रिकवरी रेट 80 फीसदी के पार

  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Gurugram Kurukshetra (Haryana) Coronavirus 34965 Cases Updates | Haryana District Wise Hotspots Cases Today Patients; Gurugram Faridabad

पानीपत7 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

कोरोना टेस्टिंग के लिए एक लड़की का सैंपल लेते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीम।

  • अब प्रदेश में 25 दिन में दोगुने हो रहे हैं कोरोना संक्रमित
  • 887 मरीज ठीक होकर पहुंचे घर, 133 की हालत नाजुक

अनलॉक-2 का अंतिम दिन राहत भरा है। कोरोना की हराने की लड़ाई में प्रदेश की स्थिति मजबूत हो गई है। रिकवरी रेट 80 फीसद के पार पहुंच गया है तो मामले दोगुने होने की अवधि 25 दिन पर पहुंच गई है। पिछले 24 घंटों में 887 मरीज कोरोना को मात देकर घर लौटे तो 711 नए संक्रमित मिले। इसके साथ ही 4 मरीजों ने दम तोड़ा। वहीं 133 मरीजों की हालत नाजुक बनी हुई है। इनमें 116 मरीजों की सांसें ऑक्सीजन के सहारे चल रही हैं तो 17 वेंटीलेटर पर जिंदगी जंग लड़ रहे हैं।

शुक्रवार को प्रदेश में संक्रमितों का आंकड़ा 34965 पर पहुंच गया। जबकि 28227 मरीज कोरोना को हरा चुके हैं और 6317 मरीज कोरोना से लड़ाई लड़ रहे हैं। 20 जिलों में सबसे ज्यादा फरीदाबाद में 176, गुड़गांव में 78, रेवाड़ी में 74, रोहतक में 62, अंबाला में 48, पानीपत में 44, पलवल में 37, हिसार में 36, पंचकूला में 29, करनाल में 28, सोनीपत में 21, नारनौल में 19, चरखी-दादरी में 13, जींद में 12, नूंह में 8, भिवानी, सिरसा व कैथल में 6-6 तथा झज्जर व फतेहाबाद में 4-4 संक्रमित मिले।

इसके साथ ही फरीदाबाद में 380, गुड़गांव में 107, रेवाड़ी में 86, करनाल में 48, नारनौल में 45, पानीपत में 44, अंबाला में 33, सोनीपत में 29, झज्जर में 25, रोहतक व पलवल में 18-18, पंचकूला में 12, भिवानी व सिरसा में 10-10, नूंह में 7, फतेहाबाद में 5, चरखी-दादरी में 4 तथा कैथल में 3 मरीज ठीक होकर घर लौटे। वहीं गुड़गांव, रोहतक, अंबाला व पानीपत में 1-1 मरीज ने दम तोड़ा।

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक संदिग्धों के सैंपल लेने का आंकड़ा 61,2591 पर पहुंच गया है, जिसमें 5,71,751 की रिपोर्ट निगेटिव आई। जबकि 5875 का इंतजार है। प्रदेश में पॉजिटिव रेट भी 5.76 फीसद पर पहुंच गया है। रिकवरी रेट 80.73 फीसद है जबकि मामलों के दोगुने होने की अवधि 25 दिन पर पहुंच गई है। प्रत्येक 10 लाख पर जांच का आंकड़ा भी 24165 पर पहुंच गया है। कोरोना से 421 मौतों से मृत्युदर 1.20 फीसद पर पहुंच गई है।

अब तक 421 मरीजों की कोरोना से मौत
प्रदेश में अभी तक 421 मरीजों की मौत हुई है, इनमें 302 पुरूष और 119 महिला शामिल हैं। अभी तक फरीदाबाद में 131, गुड़गांव में 123, सोनीपत में 32, रोहतक में 23, अंबाला में 16, पानीपत में 14, नूंह में 12, हिसार, झज्जर, करनाल व नूंह में 10-10, पलवल में 9, रेवाड़ी में 8-8, भिवानी व जींद में 5-5, यमुनानगर में 3, पंचकूला, कुरुक्षेत्र, फतेहाबाद व सिरसा में 2-2 तथा नारनौल व चरखी-दादरी में 1-1 मरीज की मौत हो चुकी है।

0

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Sportstar’s Star Talk with East Bengal FC

Fri Jul 31 , 2020
East Bengal, one of the most successful teams in Indian club football, will celebrate its centenary on August 1, 2020. Home to several iconic Indian players, East Bengal has won 39 Calcutta Football League titles, 28 IFA Shield trophies and three NFL crowns, and clinched the ASEAN Club Championship — […]

You May Like

Breaking News

Recent Posts