Waiting for my mother’s pain; First husband, then elder son dies of illness, now younger son than one year on bed, mother is working | इंतहा मां के दर्द की; पहले पति, फिर बड़े बेटे की बीमारी से मौत अब एक साल से छोटा बेटा भी चारपाई पर, मजदूरी कर रही है मां

लालगढ़ जाटान11 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
  • 30 वर्षीय बेटा एक साल से चारपाई पर, खाना-पीना सब कुछ वहीं, इलाज के लिए पैसे तक नहीं

लालगढ़ का गांव सुंदरपुरा। वहां रहती है 75 साल की मनी देवी। झुकी कमर, मुरझाई आंखें और हर पल आंखों में आंसू। एक ही कमरा वह भी टूटा-फूटा। इस समय भगवान से एक ही प्रार्थना करती रहती हैं कि बरसात न आए…क्योंकि बरसात आती है तो कमरे में पानी रिसता रहता है। इस कमरे में मनीदेवी के साथ रहता है उसका 30 वर्षीय बेटा कृष्ण।

हर पल बेटे के साथ ही रहती है मनीदेवी। बरसात आती है तो कभी चारपाई इधर तो कभी उधर करती है। कारण-कृष्ण चारपाई से उठ नहीं पाता क्योंकि कृष्ण की एक साइड बिल्कुल काम नहीं करती। इसलिए पिछले एक साल से कृष्ण की सारी जिंदगी मां और चारपाई ही है।

आइए जानिए कृष्ण व मनीदेवी की कहानी

इतनी गरीब कि घर पर सिलेंडर तक नहीं, गांव से लकड़ियां ला बेटे के लिए चूल्हे पर बनाती है खाना

कुछ सालों पहले पति की मौत हो गई। उसके बाद बड़े बेटे की बीमारी से मौत हो गई। घर में मैं और मेरा छोटा बेटा कृष्ण रहते हैं। कृष्ण पहले मजदूरी करके अपनी जिंदगी चला रहा था कि अचानक 1 साल पहले बीमार हो गया। बीमारी भी ऐसी कि शरीर के एक साइड के हिस्से ने काम करना ही बंद कर दिया। मैं बुजुर्ग औरत, ऊपर से इतनी गरीबी कि इलाज नहीं करवा पाई।

बेटे का पेट पलाने के लिए गांव मे कभी किसी के घर पर बर्तन साफ करती तो कभी झाड़ू-पोछा। जो मजदूरी मिलती उससे खुद का और कृष्ण का पेट भर रही हूं। कृष्ण चारपाई से उठ नहीं पाता। अब तो जैसे चारपाई ही उसकी जिंदगी बन गई हो। खाना-पीना सब कुछ चारपाई पर। घर टूटा-फूटा। बरसात आती है तो पानी भर जाता है।

घर में सिलेंडर नहीं इसलिए गांव से लकड़ियां ला चूल्हा जला खाना बनाती हूं। हम दोनों बीपीएल श्रेणी में आते हैं, लेकिन आज तक कोई सरकारी सहायता नहीं मिली। मुझे मेरी नहीं कृष्ण की चिंता रहती है कि मेरे बाद उसका क्या होगा? इसलिए एक ही दुआ हर पल करती हूं कि कृष्ण जल्द ही ठीक हो जाए। जैसा कि मनीदेवी ने बताया

0

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Kolkata: Medical students seek approval to work as Covid warriors | Kolkata News

Fri Jul 31 , 2020
KOLKATA: A number of medical students, mostly in second year, have written to their institutes as well as to the director of medical education (DME) to enable them to volunteer as Covid warriors. Risking their lives, they want to utilize their skill in serving people during this pandemic and support […]

Breaking News

Recent Posts