बंगाल में कोरोना रफ्तार जारी , मृतकों की संख्या 1600 के करीब

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में महामारी कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। गुरुवार को राज्य स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन में बताया गया है कि 24 घंटों के दौरान 2496 लोग इस महामारी की चपेट में आए हैं। हालांकि राहत की खबर यह है कि एक दिन में 2118 लोग स्वस्थ भी हुए हैं। इस महामारी की चपेट में आने वालों की कुल संख्या बढ़कर 70188 हो गई है जबकि स्वस्थ होने वालों की संख्या भी बढ़कर 48374 पर पहुंच गई है। चिंता वाली बात यह है कि पिछले 24 घंटे में कुल 45 लोगों की मौत हुई है जिसके बाद मरने वालों की संख्या बढ़कर 1581 हो गई है। हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक राज्य में अभी भी 20233 एक्टिव मामले हैं जो विभिन्न अस्पतालों में इलाजरत हैं। राज्य में रिकवरी रेट अब धीरे-धीरे बढ़ रही है। बढ़कर 68.92 फीसदी पर पहुंच गया है। हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक मंगलवार को एक दिन में कुल 19003 लोगों के सैंपल जांच हुए हैं। 

यह अब तक का सर्वाधिक है। राज्य में अब तक कुल 893400 लोगों के सैंपल जांचे जा चुके हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि अधिक संख्या में सैंपल जांचे जा रहे हैं इसीलिए अधिक से अधिक लोग भी पॉजिटिव हो रहे हैं। इसमें चिंता की कोई बात नहीं है । रिकवरी रेट बढ़ने की वजह से माना जा रहा है कि जल्द ही सारे लोग स्वस्थ हो जाएंगे। राज्य में पहली बार रिकवरी रेट 68 फ़ीसदी के पार गया है। अब तक जितने लोगों के सैंपल जांच हुए हैं उनमें से 7.86 से ज्यादा लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। 

यह खबर भी पढ़े: आज स्मार्ट इंडिया हैकाथन को संबोधित करेंगे PM मोदी, छात्रों के साथ भी करेंगे बातचीत

यह खबर भी पढ़े: ऑनलाइन एवं ऑफलाइन परीक्षा को लेकर UGC के साथ छात्रों, शिक्षकों के मध्य गहराता जा रहा विवाद



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Air crash: আলাস্কায় মাঝ আকাশে ২ বিমানের সংঘর্ষ, মৃত ৭ যাত্রীই - 7 killed, including state lawmaker, as two planes collide in alaska

Sat Aug 1 , 2020
হাইলাইটস জানা গিয়েছে একটি বিমানে একাই ছিলেন ওই এলাকার নির্বাচিত জনপ্রতিনিধি গ্যারি নপ। অন্য বিমানটিতে ছিলেন চার পর্যটক, একজন গাইড এবং একজন পাইলট। দুই বিমানের মোট সাত জন যাত্রীই এই দুর্ঘটনায় প্রাণ হারান। এই সময় ডিজিটাল ডেস্ক: আলাস্কায় ঘটে গেল ভয়াবহ বিমান দুর্ঘটনা। শুক্রবার মাঝ আকাশে দুটি বিমানের মুখোমুখি সংঘর্ষে […]

Breaking News

Recent Posts