- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jaipur Kota (Rajasthan) Coronavirus Cases Lockdown Unlock 3.0 Update | Rajasthan Corona Cases Deaths District Wise Today News; Jaipur Jodhpur Bharatpur Kota Baran Jaisalmer Banswara
जयपुर9 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

जोधपुर में सिवांची गेट स्थित विधुत शवदाहगृह में कोरोना संक्रमित का अंतिम संस्कार किया गया।
- प्रदेश में अब तक 29977 लोग रिकवर, इसमें 28506 डिस्चार्ज हो चुके हैं
- राज्य में अब तक 15 लाख से ज्यादा सैंपल जांचे जा चुके हैं
राजस्थान में शनिवार को कोरोना के 563 नए मामले सामने आए। इनमें अलवर में 105, जयपुर में 97, कोटा में 63, बाड़मेर में 59, बीकानेर में 48, अजमेर में 32, जालौर में 30, भीलवाड़ा में 25, बांसवाड़ा में 19, नाौगर और झालावाड़ में 16-16, गंगानगर में 15, चित्तौड़गढ़ में 14, दौसा में 8, झुंझुनू में 7, सवाई माधोपुर में 4, टोंक में 3, बारां और हनुमानगढ़ में 1-1 संक्रमित मिले।
इसे मिलाकर राज्य में कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या 42646 पहुंच गई है। वहीं, शुक्रवार रात से शनिवार तक 10 मरीजों की भी संक्रमण से मौत हो गई। इनमें जयपुर में 4, नागौर और भीलवाड़ा में 2-2, पाली और जोधपुर में 1-1 मरीज की मौत हो गई। इसके बाद कुल मौत का आंकड़ा 690 पहुंच गया।
राजस्थान: सभी 33 जिलों तक पहुंचा संक्रमण
प्रदेश में संक्रमण के सबसे ज्यादा केस जोधपुर में हैं। यहां 6898 (इनमें 47 ईरान से आए) संक्रमित हैं। इसके अलावा जयपुर में 5517 (2 इटली के नागरिक), भरतपुर में 2571, पाली में 2647, अलवर में 4002, बीकानेर में 2031, नागौर में 1448, अजमेर में 1970, कोटा में 1749, उदयपुर में 1304, धौलपुर में 1227, बाड़मेर में 1431, जालौर में 1146, सिरोही में 879, सीकर में 1063, डूंगरपुर में 598, चूरू में 670 संक्रमित हैं।
इसके अलावा, झुंझुनूं में 620, राजसमंद में 633, भीलवाड़ा में 663, झालावाड़ में 569, टोंक में 277, चित्तौड़गढ़ में 287, जैसलमेर में 202 (इनमें 14 ईरान से आए), बांसवाड़ा में 226 मरीज मिले हैं। इसके अलावा, दौसा में 316, बारां में 139, सवाई माधोपुर में 201, करौली में 351, हनुमानगढ़ में 208, प्रतापगढ़ में 176 कोरोना मरीज मिल चुके हैं। श्रीगंगानगर में 244, बूंदी में 136 पॉजिटिव मिला। जोधपुर में बीएसएफ के 59 जवान भी पॉजिटिव मिल चुके हैं। दूसरे राज्यों से आए 188 लोग पॉजिटिव मिले।
प्रदेश में अब तक 690 लोगों की मौत
- राजस्थान में कोरोना से अब तक 690 मरीजों की जान जा चुकी है। इनमें जयपुर में सबसे ज्यादा 192 मरीजों की मौत हुई। इसके अलावा, जोधपुर में 81, भरतपुर में 53, अजमेर में 44, कोटा में 36, बीकानेर में 42, नागौर में 28, पाली में 31, धौलपुर में 15, उदयपुर में 12 और सिरोही में 11 मरीजों की जान गई है।
- वहीं, अलवर में 14, बाड़मेर में 12, सवाई माधोपुर में 11, भीलवाड़ा और सीकर में 8-8, करौली और चित्तौड़गढ़ में 6, बारां, झुंझुनू और राजसमंद में 5-5, टोंक में 4, जालौर, गंगानगर और दौसा में 3-3, प्रतापगढ़, चूरू और बांसवाड़ा 2-2, हनुमानगढ़ और डूंगरपुर में 1-1 की मौत हो चुकी है। वहीं, दूसरे राज्यों के 37 मरीजों की भी मौत हुई है।
- राज्य में अब तक 15 लाख से ज्यादा सैंपल जांचे जा चुके हैं। इनमें कुल 42646 पॉजिटव मिले हैं। 29977 लोग रिकवर हो चुके हैं। इसमें से 28506 को डिस्चार्ज किया जा चुका है। अब राज्य में कुल 11979 एक्टिव केस बचे।
0
