Bollywood News In Hindi : Writer Suhrita Sengupta revealed- Mahesh Bhatt asked Rhea Chakraborty to leave Sushant Singh Rajput as he seen parveen babi inside him | लेखिका सुहृता सेनगुप्ता का खुलासा- सुशांत को अजीब आवाजें सुनाई देती थीं, महेश भट्‌ट ने रिया से उसे छोड़ देने को कहा था

  • iwmbuzz में सुभाष के झा की खबर के अनुसार- सुशांत, महेश भट्‌ट के पास सड़क 2 में रोल की संभावना तलाशते हुए आए थे
  • महेश भट्‌ट ने सुशांत की छिपी उदासी को पहचान लिया था, यह बिलकुल वैसा था जैसा उन्होंने परवीन बाबी में देखा था

दैनिक भास्कर

Jun 15, 2020, 07:00 PM IST

फिल्म मेकर महेश भट्ट के साथ काम करने वाली राइटर सुहृता सेनगुप्ता ने सनसनीखेज खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि महेश भट्ट ने सुशांत की लगातार बिगड़ती मानसिक स्थिति को देखकर कहा था कि यह एक और परवीन बॉबी है। महेश ने ही रिया चक्रबर्ती को सलाह दी थी कि वह सुशांत सिंह का साथ छोड़ दे। सुहृता ने बताया कि महेश की कंपनी में ही वे आखिरी बार सुशांत से मिली थीं। 

घटनाक्रम इतनी तेजी से बदला कि सुशांत ने आखिरी के कुछ महीनों से खुद को अपने ही दिमाग में कैद कर लिया था। उस अंधेरे में किसी के भी न पहुंचने के कारण वह उसमें और ज्यादा गहराई तक डूब गया। 

सुशांत बातूनी थे, जल्दी दोस्त बन गए

iwmbuzz में पत्रकार सुभाष झा की एक खबर के अनुसार सुहृता कहती हैं- सुशांत, भट्‌ट साहब के पास सड़क 2 में रोल की संभावना तलाशते हुए आए थे। सुशांत बातूनी थे, वे जल्द ही दोस्त बन गए। उनकी फिल्म के हीरो सूरज से जुड़ी हर बात पर अच्छी पकड़ थी। सुशांत सिनेमा के साथ-साथ क्वांटम फिजिक्स पर भी बोल सकते थे। 

सुभाष के. झा की वही खबर जो iwmbuzz वेबसाइट पर पब्लिश हुई है।

परवीन बाबी जैसे लक्षण थे सुशांत के

सुहृता ने आगे बताया- भट्ट साब ने सुशांत के लगातार परिश्रम के पीछे छिपी उदासी को पहचान लिया था। यह बिलकुल वैसा था जैसा उन्होंने परवीन बाबी में देखा था। उन्हें पता था कि दवा के अलावा इसका कोई इलाज नहीं। सुशांत के तेजी से अवसाद में घिरने के कारण रिया फंस गई थी, उसने पूरी कोशिश की ताकि सुशांत अपनी दवाएं ले, लेकिन सुशांत ने मना कर दिया। बिना दवाओं के सुशांत की हालत और ज्यादा बद्तर होती गई। 

सुशांत को आवाजें सुनाई देनी लगी थी

सुहृता बताती हैं – पिछले एक साल के दौरान सुशांत ने खुद को बाहरी दुनिया से पूरी तरह से काट दिया था। रिया तब तक उसके साथ थी, जब तक वह निभा सकती थी। एक समय ऐसा आया जब सुशांत को आवाजें सुनाई देने लगीं। उसे लगने लगा था कि लोग उसे मारने की कोशिश कर रहे हैं। एक दिन अनुराग कश्यप की एक फिल्म सुशांत के घर में चल रही थी और उन्होंने रिया से कहा- मैंने कश्यप से एक प्रोजेक्ट के लिए मना कर दिया था। अब वह मुझे मारने के लिए आने वाला है।

डरी हुई रिया ने रिश्ता तोड़ लिया था

इस घटना के बाद ही रिया सुशांत के साथ रहने से डर गई थीं। रिया ने रिश्ता तोड़ लिया। उसके पास और कोई रास्ता नहीं था। भट्‌ट साहब ने उससे कहा था कि अब तुम कुछ नहीं कर सकती। अगर इस रिश्ते में तुम और रहती हो तो तुम्हारी दिमागी हालत भी खराब हो जाएगी। रिया ने सुशांत की बहन के मुंबई आने तक उसे संभाले रखा। सुशांत की बहनों ने भी उसकी मदद करने की पूरी कोशिश की। लेकिन वह किसी की सुनने को तैयार ही नहीं था। उसने अपनी  डिप्रेशन की दवाएं लेना बंद कर दिया था। 

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Bengal: Dhankhar seeks public apology from Mamata

Mon Jun 15 , 2020
By: Express News Service | Kolkata | Published: June 15, 2020 5:10:12 am The Governor has been targeting the ruling Trinamool Congress government for two days over the video. The acrimony between Governor Jagdeep Dhankhar and the state government Sunday deepened as he sought an apology from Chief Minister Mamata […]

Breaking News

Recent Posts