Economy News In Hindi : India export fell by 36 point 47 pc in may | देश के निर्यात में पिछले माह 36.47 फीसदी गिरावट रही, व्यापार घाटा घटकर 3.15 अरब डॉलर पर आया

  • आयात मई में 51 फीसदी घटकर 22.2 अरब डॉलर पर आ गया
  • व्यापार घाटा 15.36 अरब डॉलर से गिरकर 3.15 अरब डॉलर पर आया

दैनिक भास्कर

Jun 15, 2020, 09:56 PM IST

नई दिल्ली. देश का निर्यात मई में 36.47 फीसदी गिरकर 19.05 अरब डॉलर का रह गया। पेट्र्रोलियम, टेक्सटाइल्स, इंजीनियरिंग, रत्न एवं आभूषण सेक्टर ने निर्यात में गिरावट में अहम भूमिका निभाई। देश के निर्यात में लगातार तीसरे महीने गिरावट दर्ज की गई है।

आयात 51 फीसदी घटा

वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय द्वारा सोमवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक देश का आयात भी मई में 51 फीसदी घटकर 22.2 अरब डॉलर पर आ गया। आयात और निर्यात दोनों में गिरावट आने से पिछले महीने देश का व्यापार घाटा गिरकर 3.15 अरब डॉलर रह गया। एक साल पहले की समान अवधि में देश का व्यापार घाटा 15.36 अरब डॉलर था।

अप्रैल-मई में देश का निर्यात 47.54 फीसदी गिरा

चालू कारोबारी साल के पहले दो महीने (अप्रैल-मई) में देश का निर्यात 47.54 फीसदी गिरकर 29.41 अरब डॉलर रहा। इस दौरान आयात 5.67 फीसदी गिरकर 39.32 अरब डॉलर रहा। दोनों महीने में देश का व्यापार घाटा 9.91 अरब डॉलर रहा।

तेल आयात 72 फीसदी और स्वर्ण आयात 98 फीसदी घटा

तेल आयात पिछले महीने 71.98 फीसदी गिरकर 3.49 अरब डॉलर का हुआ।  एक साल पहले की समान अवधि में भारत ने 12.44 अरब डॉलर का तेल आयात किया था। स्वर्ण आयात मई में 98.4 फीसदी गिरकर 7.631 करोड़ डॉलर का रहा।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

WHO urges countries to enable access to fully-oral drug-resistant TB treatment regimens

Mon Jun 15 , 2020
15 June 2020 | GENEVA – The World Health Organization (WHO) is urging countries to facilitate access to fully-oral treatment regimens for patients with multidrug-resistant tuberculosis (MDR-TB) * in updated guidance released today. This will lead to major improvements in treatment outcomes and quality of life for those affected. The guidelines are […]

Breaking News

Recent Posts