Gurgaon news Bhondsi jail deputy superintendent son also arrested after audio viral | भोंडसी जेल के डिप्टी सुपरिटेंडेंट का बेटा भी गिरफ्तार, ऑडियो जारी कर गैंगस्टर्स के साथ मिलकर वारदात की दी थी धमकी

गुड़गांव8 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

डिप्टी सुपरिटेंडेंट का बेटा रवि चौटाला, जिसने धमकी दी थी।

  • सुपरिटेंडेंट का बेटे ने गैंगस्टर्स के साथ मिलकर वारदात की धमकी दी थी
  • असिस्टेंट सुपरिटेंडेंट संजय कुमार की शिकायत पर दर्ज हुआ है मामला

बीते दिनों पुलिस द्वारा जेल में नशा और मोबाइल पहुंचाने के आरोप में गिरफ्तार किए गए डिप्टी सुपरिटेंडेंट धर्मवीर चौटाला के बेटे रवि चौटाला को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। दरअसल, रवि ने भोंडसी जेल में बंद गैंगस्टर्स के साथ मिलकर बड़ी वारदात की धमकी देते हुए एक ऑडियो वायरल किया था।

इसके बाद भोंडसी जेल प्रबंधन की शिकायत पर दर्ज एफआईआर के आधार पर उसे सिरसा से गिरफ्तार किया गया है। रवि गिरफ्तारी से बचने के लिए अस्पताल में भर्ती हो गया था लेकिन पुलिस उसे रात में वहीं से उठाकर ले गई। करीब एक सप्ताह पहले अपने पिता की गिरफ्तारी के कारण तिलमिलाए रवि चौटाला ने ऑडियो मैसेज में जेल अधिकारियों को धमकाया था।

रवि चौटाला के खिलाफ एफआईआर जेल के असिस्टेंट सुपरिटेंडेंट संजय कुमार की शिकायत पर दर्ज की गई है। बतौर लाइन अधिकारी जेल में तैनात संजय कुमार ने ऑडियो मैसेज का हवाला देते हुए भोंडसी थाना पुलिस को शिकायत देकर आरोप लगाया की रवि चौटाला जेल में बंद गैंगस्टर्स के साथ मिलकर किसी बड़ी वारदात को अंजाम दे सकता है।

उन्होंने अपनी शिकायत में ऑडियो मैसेज में वर्णित बातों का जिक्र किया तथा रवि चौटाला से जेल कर्मचारियों को खतरा बताया। यह ऑडियो मैसेज शुक्रवार की देर शाम ही वायरल हुआ था, जिसके बाद जेल प्रबंधन से लेकर इंटेलिजेंट विभाग तक हरकत में आ गया और रवि चौटाला के खिलाफ शिकंजा कसने का काम शुरू कर दिया गया।

रवि चौटाला अपने ऊपर खतरा मंडराता देख रात को सिरसा के अस्पताल में भर्ती हो गया, लेकिन पुलिस की टीम अस्पताल में भी पहुंच गई और रात में ही गिरफ्तार कर लिया। पुलिस प्रवक्ता सुभाष बोकम ने रवि चौटाला की गिरफ्तारी की पुष्टि की है।

गौरतलब है कि जेल में डीएसपी के तौर पर कार्यरत धर्मवीर चौटाला को इसी सप्ताह की शुरुआत में गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तारी के समय उसके पास से चरस और फर्जी नामों पर खरीदे गए मोबाइल सिमकार्ड बरामद किए गए थे।

0

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

24-year-old man kills mother & claims that mother loved his elder brother more

Sat Aug 1 , 2020
Bhopal: The accused was identified as Dhirendra Pandey, who killed his mother by slitting her throat on Sunday. Police have arrested the accused on Tuesday and also seized his mobile phone in which they found the video of the murder. The deceased woman has been identified as 44-year-old Savitri Pandey, […]

Breaking News

Recent Posts