Madhya Pradesh Government Employees And Officials Will Not Wear Jeans And Tshirt In Office – मध्यप्रदेश में जींस-टीशर्ट पहनकर दफ्तर नहीं आ सकेंगे सरकारी कर्मचारी और अधिकारी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Updated Sun, 02 Aug 2020 12:58 AM IST

पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर
कहीं भी, कभी भी।

*Yearly subscription for just ₹249 + Free Coupon worth ₹200

ख़बर सुनें

मध्यप्रदेश में अब सभी सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों के दफ्तर में जिंस- टीशर्ट पहनकर आने पर पाबंदी लगा दी गई है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश के सभी कर्मचारियों को दफ्तर में फॉर्मल कपड़ों में आने की सख्त हिदायत दी है। उन्होंने कहा है कि अगर निर्देशों की अवहेलना की जाएगी तो कर्मचारी अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए तैयार रहें।

बता दें कि 20 जुलाई को मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में एक वर्चुअल बैठक हुई थी। इस बैठक में मंदसौर जिले के वन मण्डलाधिकारी टीशर्ट पहनकर शामिल हुए थे इस पर मुख्यमंत्री सहित मुख्य सचिव बेहद नाराज हो गए थे। बैठक के दौरान ही मुख्यमंत्री ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को शालीन कपड़े पहनकर आने की सख्त हिदायत दे दी। उन्होंने निर्देश नहीं मानने वाले कर्मचारियों पर कार्रवाई की बात भी कही।

अब मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव की नाराजगी के बाद ग्वालियर के संभागायुक्त एमबी ओझा ने जारी अपने शहर में अपने सभी कर्मचारियों को इसपर अमल करने को कहा है। उन्होंने सभी कलेक्टरों और संभाग स्तरीय अधिकारियों को दिए निर्देश में कहा है कि शासन के निर्देशानुसार सभी कर्मचारियों को गरिमापूर्ण और शालीन परिधान पहनकर ही कार्यालय में ड्यूटी करना होगा। अन्यथा अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Rhea Chakraborty responds to viral video in which she talks about ‘controlling her boyfriend’; says she was doing standup comedy : Bollywood News

Sun Aug 2 , 2020
A video of Rhea Chakraborty talking about goons and controlling her boyfriend in a rather jovial manner had recently gone viral. The actress looked in an inebriated state in the video and received flak on social media for her antics in the clip. Now, Rhea has responded to the viral […]

Breaking News

Recent Posts