बीएसई की शीर्ष छह कंपनियों के बाजार पूंजीकरण में गिरावट

नई दिल्ली। बीते  हफ्ते बॉम्बे स्टाक एक्सचेंज (बीएसई) में शामिल शीर्ष 10 में से छह कंपनियों के बाजार पूंजीकरण (एमकैप) में 1,38,839.83 करोड़ रुपये की गिरावट आई। 

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड और एचडीएफसी बैंक को सबसे अधिक नुकसान हुआ। बीते सप्ताह के दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 50,239.78 करोड़ रुपये घटकर 13,10,323.21 करोड़ रुपये रह गया। इसी तरह एचडीएफसी बैंक का एमकैप 46,374.63 करोड़ रुपये घटकर 5,67,877.74 करोड़ रुपये पर आ गया। आईसीआईसीआई बैंक की बाजार हैसियत 22,631.74 करोड़ रुपये घटकर 2,24,659.85 करोड़ रुपये तथा एचडीएफसी की 10,078.06 करोड़ रुपये घटकर 3,09,254.09 करोड़ रुपये रह गई। आईटीसी का बाजार मूल्यांकन 6,815.12 करोड़ रुपये घटकर 2,38,660.74 करोड़ रुपये और भारती एयरटेल का 2,700.5 करोड़ रुपये घटकर 3,02,701.60 करोड़ रुपये रह गया।

इसके उलट बीते सप्ताह में सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र की दिग्गज कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) का बाजार पूंजीकरण 47,054.91 करोड़ रुपये बढ़कर 8,56,463.05 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इन्फोसिस की बाजार हैसियत 18,591.83 करोड़ रुपये बढ़कर 4,11,554.51 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। कोटक महिंद्रा बैंक का मूल्यांकन 3,481.72 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के साथ 2,70,600.52 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। हिंदुस्तान यूनिलीवर का बाजार पूंजीकरण 740.11 करोड़ रुपये बढ़कर 5,19,931.93 करोड़ रुपये रहा।

बीते सप्ताह एमकैप के लिहाज से बीएसई की शीर्ष दस कंपनियों की सूची

रिलायंस इंडस्ट्रीज- 13,10,323.21  करोड़ रुपये

टीसीएस -8’56’463.05 करोड़ रुपये

एचडीएफसी बैंक-  5,67,877.74  करोड़ रुपये 

हिंदुस्तान यूनिलीवर – 5,19,931.93  करोड़ रुपये  

इंफोसिस-4,11,554.51 करोड़ रुपये 

एचडीएफसी-3,09,254.09 करोड़ रुपये

भारती एयरटेल-3,02,701.60 करोड़ रुपये

कोटक महिंद्रा बैंक-2,70,600.52 करोड़ रुपये 

आईटीसी-2,38,660.74 करोड़ रुपये 

आईसीआईसीआई बैंक-2,24,659.85 करोड़ रुपये

यह खबर भी पढ़े: फिल्म ‘मामंगम’ में काम कर चुकी अभिनेत्री प्राची तेहलान दिल्ली के बिजनेसमैन से करेंगी शादी

यह खबर भी पढ़े: भाई-बहन के त्योंहार पर गहलोत सरकार का बड़ा तोहफा, रोडवेज और सिटी बसों में नि:शुल्क यात्रा कर सकेंगी महिलाएं



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

suicide bomber detonated a vehicle full of explosives close to the prison in Afghanistan's Jalalabad | जलालाबाद जेल के गेट पर सुसाइड बॉम्बर ने कार ब्लास्ट किया, एक की मौत; जेल के भीतर से फायरिंग की आवाजें भी सुनी गईं

Mon Aug 3 , 2020
Hindi News International Suicide Bomber Detonated A Vehicle Full Of Explosives Close To The Prison In Afghanistan’s Jalalabad 6 घंटे पहले कॉपी लिंक हमले के दौरान घायल हुए व्यक्ति को ले जाता सुरक्षाकर्मी। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह हमला रविवार शाम करीब पौने सात बजे हुआ। हमलावर जेल के पास बने […]

Breaking News

Recent Posts