बंगाल में रिकॉर्ड तेजी से बढ़ रहा कोरोना, एक दिन में 2739 लोग पॉजिटिव

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में महामारी कोरोना वायरस का संक्रमण रोज ही और अधिक तेजी से बढ़ रहा है। रविवार को राज्य स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन में बताया गया है कि 24 घंटों के दौरान 2739 लोग इस महामारी की चपेट में आए हैं। यह अब तक का सर्वाधिक है। हालांकि राहत की खबर यह है कि एक दिन में 2213 लोग स्वस्थ भी हुए हैं। इस महामारी की चपेट में आने वालों की कुल संख्या बढ़कर 75516 हो गई है जबकि स्वस्थ होने वालों की संख्या भी बढ़कर 52730 पर पहुंच गई है। चिंता वाली बात यह है कि पिछले 24 घंटे में कुल 49 लोगों की मौत हुई है जिसके बाद मरने वालों की संख्या बढ़कर 1678 हो गई है। 

हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक राज्य में अभी भी 21108 एक्टिव मामले हैं जो विभिन्न अस्पतालों में इलाजरत हैं। राज्य में रिकवरी रेट अब धीरे-धीरे बढ़ रही है। यह बढ़कर 69.83 फीसदी पर पहुंच गया है। हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक मंगलवार को एक दिन में कुल 21072 लोगों के सैंपल जांच हुए हैं। यह अब तक का सर्वाधिक है। राज्य में अब तक कुल 934537 लोगों के सैंपल जांचे जा चुके हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि अधिक संख्या में सैंपल जांचे जा रहे हैं इसीलिए अधिक से अधिक लोग भी पॉजिटिव हो रहे हैं। इसमें चिंता की कोई बात नहीं है । पहली बार रिकवरी रेट 70 के करीब पहुंचा है जो राष्ट्रीय औसत की तुलना में ज्यादा है। अब तक जितने लोगों के सैंपल जांच हुए हैं उनमें से 8.08 फीसदी लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। 

यह खबर भी पढ़े: गृहमंत्री अमित शाह के बाद कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी.एस. येदियुरप्पा भी कोरोना संक्रमित हुए,खुद दी जानकारी

यह खबर भी पढ़े: रक्षाबंधन के त्यौहार पर गहलोत सरकार का बहनों को बड़ा तोहफा, आज सभी बसों में फ्री यात्रा कर सकेंगी महिलाएं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

অশুভ সময়ে রাম মন্দিরের শিলান্যাস করে সবাইকে হাসপাতালে পাঠাচ্ছেন মোদী! বোমা ফাটালেন দিগ্বিজয়

Mon Aug 3 , 2020
নিজস্ব প্রতিবেদন: রাম মন্দিরের ভূমি পূজা নিয়ে প্রস্তুতি তুঙ্গে। ভূমি পূজার ছবি দেখানো হবে টাইমস স্কোয়ারের বড় স্ক্রিনে।  ভিত্তি প্রস্তর স্থাপন করার কথা খোদ প্রধানমন্ত্রীর। আগামিকাল থেকেই রাম জন্মভূমিতে গণেশ পূজা দিয়ে শুরু হওয়ার কথা “ভূমি পুজো।” তবে তার মধ্যেই বোমা ফাটালেন মধ্য প্রদেশের প্রাক্তন মুখ্যমন্ত্রী দিগ্বিজয় সিং। একাধিক টুইট […]

Breaking News

Recent Posts