Bihar Vidhanmandal Monsoon session Nitish Kumar Tejashwi Yadav Opposition uproar outside the house, demand for sacking of Mangal Pandey due to poor health system | स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय को बर्खास्त करने की मांग को लेकर सदन के बाहर विपक्ष का हंगामा

  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Bihar Vidhanmandal Monsoon Session Nitish Kumar Tejashwi Yadav Opposition Uproar Outside The House, Demand For Sacking Of Mangal Pandey Due To Poor Health System

पटना2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

सदन के बाहर प्रदर्शन करते राजद के विधायक।

  • भाकपा-माले के विधायकों ने कोरोना काल में विधानसभा चुनाव नहीं कराने की मांग की
  • माले नेता ने कहा-सरकार विधानसभा से चुनाव स्थगन का प्रस्ताव पारित कराए

सोमवार को बिहार विधानमंडल का एकदिवसीय मानसून सत्र बुलाया गया है। ज्ञान भवन में सदन की कार्यवाही चल रही है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम सुशील मोदी, नेता विपक्ष तेजस्वी यादव समेत सभी मंत्री और विधायक सदन की कार्यवाही में हिस्सा लेने पहुंचे हैं।

इससे पहले सदन के बाहर विपक्ष के विधायकों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। राजद विधायकों ने बिहार में बिगड़ती स्वास्थ्य व्यवस्था का मुद्दा उठाया। राजद का कहना है कि बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था लचर है। मरीजों की मौत के बाद परिजन को शव वाहन नहीं मिलता है। लोग ठेले पर शव ले जाने को मजबूर हैं। कई जगह मरीजों को अस्पताल ले जाने के लिए एंबुलेंस तक मुहैया नहीं कराई गई। कोरोना का डाटा सरकार छुपा रही है। स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय को इस्तीफा दे देना चाहिए।

भाकपा-माले के विधायकों ने कोरोना काल में विधानसभा चुनाव नहीं कराने की मांग की है।

कोरोना काल में चुनाव नहीं कराने की मांग
भाकपा-माले के विधायकों ने कोरोना काल में विधानसभा चुनाव नहीं कराने की मांग की। नेताओं का कहना है कि हमें लाशों के ढेर पर विधानसभा का चुनाव मंजूर नहीं है। सरकार विधानसभा से चुनाव स्थगन का प्रस्ताव पारित कराए। इसके अलावा बाढ़ से हो रही तबाही का भी मामला उठा। भाकपा नेताओं ने सरकार से युद्ध स्तर पर बाढ़ राहत बचाव कार्य चलाने की मांग की। साथ ही बाढ़ का स्थायी निदान करने की भी अपील की है।

0

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

For Manushi Chhillar, Raksha Bandhan has always been about gender parity and equality : Bollywood News

Mon Aug 3 , 2020
In the Chhillar household, Raksha Bandhan has been an extremely significant occasion to teach the kids some important life values. The ethereally beautiful Manushi Chhillar reveals that, for her, this ceremony has always stood for gender parity and equality, thanks to her doctor parents Mitra Basu and Neelam. While popularly, […]

Breaking News

Recent Posts