विजयवर्गीय ने तृणमूल में भाजपा सांसदों के शामिल होने की अटकलों को किया खारिज, बताया- शरारतपूर्ण दुष्प्रचार

कोलकाता। राज्य में भाजपा नेताओं के तृणमूल में शामिल होने की खबरों का भारतीय जनता पार्टी ने खंडन किया है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व प्रदेश भाजपा प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय ने सोमवार को ट्वीट कर ऐसी खबरों को चलाने पर मीडिया की निंदा की। उन्होंने स्पष्ट किया कि पार्टी के सभी सांसद-नेता भाजपा के साथ और मोदीजी के नेतृत्व में काम कर रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि एक न्यूज चैनल द्वारा भाजपा के 21 नेताओं के तृणमूल में वापसी की खबर चलाई जा रही है। इसके बाद भाजपा के केंद्रीय राज्य मंत्री बाबुल सुप्रियो, देवश्री चौधरी, मुकुल राय और प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष दिलीप घोष सहित कई नेताओं ने इसका खंडन किया है। साथ ही प्रदेश भाजपा के मीडिया प्रभारी सप्तऋषि चौधरी ने उक्त न्यूज चैनल के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने के लिए कलकत्ता प्रेस क्लब के अध्यक्ष को पत्र भी लिखा है।

विजयवर्गीय ने ट्वीट कर कहा है, “कुछ न्यूज चैनल बीजेपी सांसदों के टीएमसी में जाने की शरारतपूर्ण खबर चला रहे हैं। हम इस तरह की किसी भी खबर की निंदा करते हैं। उन्होंने आगे कहा कि सभी सांसद बीजेपी के साथ हैं और मोदीजी के नेतृत्व में काम कर रहे हैं।

केंद्रीय राज्य मत्री देवश्री चौधरी ने कहा कि भाजपा के सभी सांसद भाजपा के साथ हैं और मोदीजी के नेतृत्व में काम कर रहे हैं। केंद्रीय राज्य मंत्री बाबुल सुप्रियो ने भी ट्वीट किया है, “फेक न्यूज, फेक न्यूज। इन पर विश्वास नहीं करें।”

भाजपा की केंद्रीय कमेटी के सदस्य मुकुल राय ने ट्वीट किया है, “फिर आधारहीन सामाचार। इस तरह के समाचार से मीडिया की विश्वासनीयता को नुकसान पहुंचता है।”

भाजपा सांसद निशिथ प्रमाणिक, भाजपा सांसद अर्जुन सिंह, सांसद राजू बिष्ट सहित अन्य नेताओं ने भी ट्वीट कर इस तरह की खबरों का खंडन किया है।

यह खबर भी पढ़े: उमा भारती सरयू किनारे रहेंगी, इस वजह से भूमि पूजन कार्यक्रम में नहीं होंगी शामिल

यह खबर भी पढ़े: पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मनोहर जोशी की पत्नी अनघा जोशी का निधन



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Reserve Bank of India - Press Releases

Mon Aug 3 , 2020
April 14, 2015 Dear All Welcome to the refurbished site of the Reserve Bank of India. The two most important features of the site are: One, in addition to the default site, the refurbished site also has […]

Breaking News

Recent Posts