माइक्रोसॉफ्ट टिक-टॉक ख़रीदने की कोशिश में

-माइक्रोसॉफ्ट सीईओ सत्य नाडेला ने ट्रम्प से बातचीत की 

लॉस एंजेल्स। माइक्रोसॉफ्ट ने चीनी बाइटडाँस की टिकटाक ख़रीदने के लिए अपनी कोशिशें बंद नहीं की है। माइक्रोसॉफ्ट ने रविवार को पहली बार अधिकृत तौर पर यह घोषणा की है। माइक्रोसॉफ्ट कंपनी की ओर से एक बयान में कहा गया है कि उन्होंने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प से इस सिलसिले में बातचीत की है। 

मीडिया में ख़बरें हैं कि कंपनी के सीईओ सत्य नाडेला ने भी ट्रम्प से इस सिलसिले में शनिवार को बातचीत की है। कंपनी ने बयान में कहा है कि वह राष्ट्रपति की टिकटाक एप से जुड़ी देश की सुरक्षा संबंधी आशंकाओं से परिचित है और वह उसके बारे में भी कोई न कोई उपाय निकालने के लिए उत्सुक है। उधर टिकटाक के अमेरिका स्थित महाप्रबंधक ने भी कहा है कि वह टिकटाक सहित अपने कुछ अन्य एप भी अमेरिकी कंपनियों को बेचने के लिए तत्पर है।  

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को फ़्लोरिडा रवाना होने से पूर्व व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में कहा था कि वे इस चीनी एप को बंद करने के लिए दो विकल्प पर विचार कर रहे हैं लेकिन उसी दिन शाम वाशिंगटन लौटने पर कहा कि टिकटाक से देश की सुरक्षा को ख़तरा है। इसलिए वह अगले दिन इस पर प्रतिबंध लगा देंगे। यह उनके अधिकार क्षेत्र में है और वह शनिवार को ही कार्यकारी आदेश जारी कर देंगे। लेकिन उन्होंने ऐसा किया नहीं। इसके विपरीत बाइट डाँस ने ज़रूर एक बयान जारी कर कहा था कि टिक टाक पर अमेरिका में प्रतिबंध लगता है, तो वह दस हज़ार अमेरिकी रोज़गार खो देगा।

यह खबर भी पढ़े: Automobile: अगस्त माह में घरेलू बाजार में 5 गाड़ियां होंगी लांच



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

coronavirus: বাংলায় করোনার বলি আরও ৫৩ জন, মোট সংক্রমিত বেড়ে ৭৮ হাজার - coronavirus: 2716 new covid-19 cases reported in west bengal in last 24 hours, more 53 deaths reported

Mon Aug 3 , 2020
হাইলাইটস পশ্চিমবঙ্গে মোট সংক্রমিত ব্যক্তির সংখ্যা দাঁড়িয়েছে ৭৮ হাজার ২৩২ জন। সুস্থতার হার ৭০.০৭ শতাংশ। এখনও পর্যন্ত রাজ্যে মোট ১ হাজার ৭৩১ জন করোনা আক্রান্ত ব্যক্তি প্রাণ হারিয়েছেন। এই সময় ডিজিটাল ডেস্ক: পশ্চিমবঙ্গের করোনা পরিস্থিতি অপরিবর্তিত আছে। প্রতিদিন আক্রান্ত এবং মৃতের সংখ্যা লাফিয়ে লাফিয়ে বাড়ছে। সেই ধারা অব্যাহত সোমবারও। এ […]

Breaking News

Recent Posts