Coronavirus USA Brazil | Coronavirus Outbreak USA Brazil Iran Japan France Live Today News Updates; July 31st 2020 World Cases Novel Corona COVID-19 Death Toll | पुर्तगाल में मार्च के बाद पहली बार 24 घंटे में एक भी मौत नहीं, फ्लोरिडा में एक दिन में 4700 से ज्यादा नए मामले मिले; दुनिया में अब तक 1.83 करोड़ मरीज

  • Hindi News
  • International
  • Coronavirus USA Brazil | Coronavirus Outbreak USA Brazil Iran Japan France Live Today News Updates; July 31st 2020 World Cases Novel Corona COVID 19 Death Toll

वॉशिंगटन32 मिनट पहले

फोटो अमेरिका के बोस्टन शहर के लोगान एयरपोर्ट की है। महामारी के बीच यहां आने वाले लोगों के लिए कई प्रतिबंध जारी किए गए हैं। राज्य में अब तक 8600 से ज्यादा मौतें हो चुकी है।

  • दुनियाभर में अब तक 6.93 लाख मौतें हुईं, 1.14 करोड़ लोग ठीक हुए
  • अमेरिका में 48.14 लाख से ज्यादा संक्रमित, अब तक 1.58 लाख मौतें हुईं

दुनिया में कोरोनावायरस के संक्रमण से अब तक 1 करोड़ 83 लाख 4 हजार 858 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें 1 करोड़ 15 लाख 68 हजार 955 मरीज ठीक भी हो चुके हैं। 6 लाख 94 हजार 57 की मौत हो चुकी है। ये आंकड़े www.worldometers.info/coronavirus के मुताबिक हैं। पुर्तगाल में 24 घंटे में पहली बार मार्च के बाद एक भी मौत नहीं हुई। देश में अब तक 1738 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 51 हजार 569 संक्रमित मिल चुके हैं। उधर, अमेरिका के सबसे संक्रमितों राज्य में शामिल फ्लोरिडा में 24 घंटे में 4716 नए केस मिले हैं।

फ्लोरिडा में फिलहाल 7969 लोग हॉस्पिटल में भर्ती हैं। यहां अब तक 7157 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 4.91 लाख से ज्यादा मरीज मिल चुके हैं।

डब्ल्यूएचओ की अधिकारी मारिया वान केरखोवे ने कहा कि संक्रमण की रोकथाम के लिए यह बेहद जरूरी है कि टेस्टिंग का रिजल्ट जल्द से जल्द मिले। लेकिन, कई देशों में अभी भी रिपोर्ट आने में काफी समय लग रहा है। उन्होंने कहा कि हर कोई महामारी से थक गया है। लेकिन, अभी हमें लंबा रास्ता तय करना है। हमें मजबूत बने रहने की जरूरत है।

10 देश, जहां कोरोना का असर सबसे ज्यादा

देश

कितने संक्रमित कितनी मौतें कितने ठीक हुए
अमेरिका 48,24,087 1,58,483 23,81,596
ब्राजील 27,33,677 94,130 18,84,051
भारत 18,30,949 38,485 12,00,303
रूस 8,56,264 14,207 6,53,593
साउथ अफ्रीका 5,11,485 8,366 3,47,227
मैक्सिको 4,39,046 47,746 2,89,394
पेरू 4,28,850 19,614 2,94,187
चिली 3,59,731 9,608 3,32,411
स्पेन 3,35,602 28,445 उपलब्ध नहीं
कोलंबिया 3,17,651 10,650 1,67,239

रूस: हर महीने लाखों वैक्सीन बनेंगे

रूस ने कहा है कि यह अगले महीने से बड़े पैमाने परे वैक्सीन तैयार करना शुरू कर देगा। रूस के इंडस्ट्री मिनिस्टर डेनिस मैनटुरोव ने सोमवार को कहा कि अगले साल तक हम हर महीने लाखों वैक्सीन के लाखों वायल का प्रोडक्शन करने लगेंगे। मैनटुरोव ने कहा कि एक दवा कंपनी रूस में तीन जगहों पर वैक्सीन बनाने की तैयारियों में जुट गई है। इससे पहले शनिवार को यहां के स्वास्थ्य मंत्री मिखाइल मुराश्को ने कहा था मॉस्को के गामेलया इंस्टीट्यूट ने वैक्सीन का क्लीनिकल ट्रायल पूरा कर लिया है।

रूस के सेंट पीटर्सबर्ग में शनिवार को एंटी क्रेमलिन प्रदर्शन में शामिल एक व्यक्ति को गिरफ्तार करते सुरक्षाकर्मी। यहां पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर महामारी से जुड़े नियम तोड़ने का आरोप लगाया है।

ऑस्ट्रेलिया: मेलबर्न में 6 हफ्ते तक रात में कर्फ्यू

ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए 6 हफ्ते तक रात का कर्फ्यू लगाया गया है। विक्टोरिया के प्रीमियर डेनियल एंड्रयू ने रविवार शाम इसका ऐलान किया। उन्होंने लोगों से 5 किमी के दायरे में ही रहने की अपील की। यहां पर गैर जरूरी सामान की दुकानों को भी अगले 6 हफ्ते तक बंद रखने का आदेश दिया गया है।

ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न शहर में रविवार को गश्त पर निकले पुलिसकर्मी। यहां मामले बढ़ने के बाद पाबंदियां सख्त कर दी गई हैं।

ब्राजील: मौतों का आंकड़ा 94 हजार के पार

ब्राजील में 24 घंटों में 541 मौतें हुई हैं। इसके साथ ही यहां मौतों का आंकड़ा 94 हजार के पार हो गया है। देश के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में 25,800 नए मामले मिलने के साथ संक्रमितों की संख्या बढ़कर 27 लाख 33 हजार 677 हो गई है।

कोसोवा: प्रधानमंत्री अब्दुल्ला संक्रमित

कोसोवो के प्रधानमंत्री अब्दुल्ला संक्रमित पाए गए हैं। उन्होंने रविवार को अपने फेसबुक पेज पर लिखा, ‘‘हल्की खांसी के अलावा मेरे अंदर कोई लक्षण नजर नहीं आए। मैं दो हफ्ते क्वारैंटाइन में रहूंगा। घर से ही अपना काम करूंगा।’’ कोसोवो में संक्रमण के कुल 8,700 संक्रमित मिले हैं, 249 मौतें हुई।

कोसोवा के प्रधानमंत्री अबदुल्ला ने रविवार को फेसबुक पोस्ट के जरिए अपने संक्रमित होने की जानकारी दी।

पोलैंड: नियमों के पालन की जांच होगी

पोलैंड की दुकानों में नियमों का पालन करने वालों की जांच की जाएगी। स्वास्थ मंत्री लुकास सुमोवस्क ने कहा कि अधिकारी दुकानों में जाकर यह देखेंगे कि लोग अपना मुंह और नाक ढंक रहे है या नहीं। कई यूरोपियन देशों की तरह पोलैंड में भी पिछले महीने पाबंदियों में राहत दी गई थी। अब यहां दोबारा संक्रमण बढ़ रहा है। फिलहाल देश में संक्रमितों की संख्या 47 हजार 469 है और 1732 मौतें हुई हैं।

पोलैंड की राजधानी वरसॉ में शनिवार को दूसरे वर्ल्ड वार में नाजियों से मिली जीत की याद में होने वाले कार्यक्रम में लोग मास्क पहनकर शामिल हुए।

चीन: संक्रमण के 43 नए मामले
चीन में सोमवार को 43 नए मामले सामने आए। नेशनल हेल्थ कमीशन की डेली रिपोर्ट के मुताबिक 36 में से 28 नए मामले झिंजियांग राज्य में मिले हैं। आठ मामले लिओसा राज्य से सामने आए हैं। शंघाई में तीन नए संक्रमित मिले हैं। बीते 24 घंटे में एक भी मौत नहीं हुई है। बीते हफ्ते से उइगर मुसलिम बहुल इलाके शिनजिंयाग में हर दिन 20 से ज्यादा मामले सामने आए हैं।

चीन की राजधानी बीजिंग की एक सड़क से शुक्रवार को मास्क लगाकर गुजरते कुछ लोग।

गाम्बिया: तीन मंत्री संक्रमित
पश्चिम अफ्रीकी देश गाम्बिया के तीन मंत्री संक्रमित मिले हैं। सरकार के मुताबिक, देश के वित्त मंत्री मम्बुरेह एन्जी, पेट्रोलियम मंत्री फाफा सान्यांग और कृषि मंत्री एमी फबुरेह की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। एक हफ्ते पहले देश के उप राष्ट्रपति भी संक्रमित मिले थे। गाम्बिया ने मार्च में ही अपना बॉर्डर सील कर दिया था। हालांकि, अच्छी स्वास्थ्य सुविधा नहीं होने की वजह से यहां मामले लगातार बढ़ रहे हैं।

24 घंटे में दो क्रूज पर 40 से ज्यादा संक्रमित

बीते 24 घंटे में दो क्रूज जहाजों पर संक्रमित मिले हैं। इनमें से एक क्रूज आर्कटिक और दूसरा प्रशांत महासागर में है। आर्कटिक में निकले एमएस रोयल्ड एमंडसन क्रूज पर 40 लोग संक्रमित मिले हैं। वहीं प्रशांत महासागर में पॉल गौगिन क्रूज पर एक क्रू मेम्बर संक्रमित मिला है।

ईरान: संक्रमितों का आंकड़ा 3 लाख से ज्यादा
ईरान में रविवार को संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3 लाख 9 हजार हो गई है। खाड़ी देशों में ईरान सबसे अधिक प्रभावित है। यहां बीते 24 घंटे में 2685 नए मामले सामने आए। ईरान के स्वास्थ्य मंत्रालय की प्रवक्ता सीमा सदत लारी ने बताया कि बीते 24 घंटों 208 मौतें हुई हैं, जिससे मौतों का आंकड़ा बढ़कर 17 हजार 190 हो गया है। अब तक 2 लाख 68 हजार 102 मरीज ठीक हुए हैं।

0

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

assam coronavirus: Assam's Covid death count reaches 109, but 0.25% mortality rate lowest in country | Guwahati News

Mon Aug 3 , 2020
GUWAHATI: With four more Covid-19 deaths on Monday, the state’s total mortality count has risen to 109, but the mortality rate continues to hover around 0.25%, which is the lowest in the country. Over 87% of the Covid-19 deaths in the state have been reported in the last 30 days […]

Breaking News

Recent Posts