The work of making idol started in February itself | फरवरी में ही शुरू कर दिया था मूर्ति बनाने का काम

पिपरिया2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
  • हिंदू उत्सव समिति ने की अपील- घर पर ही स्थापित करें गणेश प्रतिमाएं

हिंदू उत्सव समिति ने शहर की सभी गणेश उत्सव समितियों से अपील की है कि वे इस बार गणेश उत्सव के दौरान भगवान गणेश प्रतिमा समिति के किसी सदस्य के घर में स्थापित कर पूजन करें। शहर में मूर्ति बनाने का काम करने वाले अनेक परिवार गणेश और दुर्गा प्रतिमाओ की पंडाल में स्थापना होने के शासकीय निर्देश से लाखों के कर्ज में डूब गए हैं।

हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष मार्शल बामोरिया ने कहा है कि मूर्ति स्थापना को लेकर शासन की ओर से गाइडलाइन जारी की गई है। स्थानीय नागरिकों की संक्रमण से सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए हम गणेश उत्सव समितियों से निवेदन कर रहे हैं कि वे पंडाल की जगह अपने घरों में भगवान गणेश की स्थापना करें। जय माता दी समिति के संदीप शर्मा ने कहा कि शहरी क्षेत्र के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में लोगो को बारे में जागरूक किया जा रहा है।

मूर्तिकारों पर आया संकट : पिपरिया मे आधा दर्जन से अधिक स्थानों पर प्रतिमाओं का निर्माण होता है। मूर्तिकारों ने फरवरी माह से तैयारी शुरू कर दी थी। हथवास निवासी मूर्तिकार सरोज ने बताया बड़ी मूर्तियां रखने पर रोक लगने से बहुत परेशानी हो गई है। जिस जगह हम मूर्ति बना रहे हैं उसका किराया ही 50 हजार रुपए तय हुआ है। हम लोग लगभग ढाई लाख रुपए के कर्ज में आ गए हैं। पिपरिया की मर्तियों बाहर के शहरों में भी जाती थी जहां से इस बार कोई आर्डर नहीं आए हैं। कई बड़ी मूर्तियों का निर्माण अधूरे में ही रोक दिया गया है।

0

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

biplab deb: পরিবারের দুই সদস্য করোনা পজিটিভ, সেলফ-আইসোলেশনে ত্রিপুরার মুখ্যমন্ত্রী - tripura chief minister biplab kumar deb goes in self-isolation after two family members test coronavirus covid-19 positiv

Tue Aug 4 , 2020
এই সময় ডিজিটাল ডেস্ক: পরিবারের দুই সদস্যের করোনা টেস্ট রিপোর্ট পজিটিভ আসায়, সোমবার থেকে সেলফ আইসোলেশনে রয়েছেন ত্রিপুরার মুখ্যমন্ত্রী বিপ্লবকুমার দেব। নিজের সোয়াবের নমুনা এর মধ্যে টেস্ট করতেও পাঠিয়ে দিয়েছেন। মঙ্গলবার বেলার মধ্যেই রিপোর্ট চলে আসার কথা। ত্রিপুরার মুখ্যমন্ত্রী এদিন খবরের সত্যতা স্বীকার করে বলেন, তাঁর পরিবারের সকলের কোভিড টেস্ট […]

Breaking News

Recent Posts