Fact Check : Congress tweets photos of West Bengal floods with false claim to describe Bihar floods | जिस फोटो को बिहार बाढ़ का बताकर कांग्रेस ने सीएम नीतीश पर निशाना साधा, वह पड़ताल में पश्चिम बंगाल की निकली

  • Hindi News
  • No fake news
  • Fact Check : Congress Tweets Photos Of West Bengal Floods With False Claim To Describe Bihar Floods

2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

क्या वायरल : बिहार में आई बाढ़ का बताकर एक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की जा रही है। इसमें पानी में डूबी हुई सड़क दिख रही है। फोटो को ट्वीट करते हुए कुछ यूजर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साध रहे हैं।

  • बिहार में उफनती नदियों से हालात बदतर होते जा रहे हैं। अब तक 14 जिलों के 53 लाख से ज्यादा लोग बाढ़ से प्रभावित हो चुके हैं। 2 अगस्त को बिहार के आपदा प्रबंधन विभाग ने बुलेटिन जारी कर बताया था कि शनिवार से रविवार के बीच ही यानी 24 घंटों में बाढ़ प्रभावित लोगों की संख्या 4.62 लाख बढ़ गई।
  • पिछले दो माह से बिहार बाढ़ का सामना कर रहा है। हालांकि, इसी बीच बिहार की बाढ़ से जुड़ी कई भ्रामक सूचनाएं भी सोशल मीडिया पर शेयर की जा रही हैं। सोशल मीडिया पर पिछले एक सप्ताह से पानी में जलमग्न सड़क की एक फोटो को बिहार बाढ़ का बताकर शेयर किया जा रहा है।

बिहार कांग्रेस के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से फोटो को बिहार बाढ़ का बताकर ट्वीट किया गया

अन्य यूजर भी फोटो को बिहार बाढ़ का ही मानकर ट्वीट कर रहे हैं

बिहार कांग्रेस ने ऑफिशियल फेसबुक पेज पर भी फोटो को इसी दावे के साथ पोस्ट किया

फैक्ट चेक पड़ताल

  • फोटो को गूगल पर रिवर्स सर्च करने से Alamy stock की वेबसाइट पर हमें यही फोटो मिली। Alamy stock के पास इस फोटो का कॉपीराइट है, वेबसाइट इस फोटो को अधिकारिक रूप से बेंच भी रही है।जाहिर है यहां दी गई जानकारी विश्वसनीय है। Alamy stock के अनुसार फोटो पश्चिम बंगाल में हुए जलभराव की है। और यह 21 मई, 2020 को ली गई है।
  • GSD मैगजीन की वेबसाइट के एक आर्टिकिल में भी हमें यह फोटो मिली। यहां भी इस फोटो को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में हुए जलभराव का बताया गया है। इससे पुष्टि हुई की फोटो पश्चिम बंगाल का ही है।

निष्कर्ष : बिहार की बाढ़ का बताकर शेयर की जा रही फोटो असल में पश्चिम बंगाल की है।

0



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Sushant Singh Rajput Case: Rhea Chakraborty’s name was taken down from the list of people attending the funeral, says lawyer  : Bollywood News

Tue Aug 4 , 2020
Bollywood actor Sushant Singh Rajput passed away on June 14, 2020. His funeral was held after his family members arrived in Mumbai from Patna. Because of the pandemic, there was a strict ’20 people at funerals’ rule in place. Rhea Chakraborty was missing from the funeral of the actor. According […]

Breaking News

Recent Posts