बीएसएफ जवान ने दो सहकर्मियों को मारी गोली, दोनों की मौत

उत्तर दिनाजपुर। उत्तर दिनाजपुर जिले में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई। यहां सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के एक कर्मी ने दूसरे कर्मी पर गोली चला दी है। सोमवार की देर रात हुई इस घटना में दो कर्मी की मौके पर ही मौत हो गई है। इनमें  एक इंस्पेक्टर और एक कांस्टेबल शामिल है । अधिकारियों ने बताया कि सोमवार देर रात बॉर्डर आउट पोस्ट मालदाखंड में तैनात 146 बटालियन के कांस्टेबल उत्तम सूत्रधर भारत-बांग्लादेश सीमा पर ड्यूटी कर रहे थे। देर रात उत्तम सुत्रधर ने अपनी सर्विस राइफल से हवा में दो राउंड फायर किया। 

फायरिंग की आवाज सुनकर पास के इलाके में गश्त कर रहे इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह भट्टी तुरंत कांस्टेबल अनुज कुमार के साथ घटनास्थल की ओर दौड़े। इस पर, उत्तम सूत्रधर ने इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह भट्टी और कांस्टेबल अनुज कुमार पर गोलियां चला दी जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद आरोपित कांस्टेबल उत्तम सूत्रधर ने अधिकारीयों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। घटना के संदर्भ में आरोपित कांस्टेबल से पूछताछ की जा रही है।

यह खबर भी पढ़े: राजस्थान पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, बताया किसने की थी गहलोत सरकार को गिराने की कोशिश

यह खबर भी पढ़े: Sushant Case: सुशांत के जीजा ने कहा था- मेरी पत्नी को अपनी समस्याओं से दूर रखो, सिद्धार्थ पिठानी ने मैसेज का शेयर किया स्क्रीनशॉट



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Ram Mandir: অযোধ্যায় রাম মন্দিরের ভূমিপুজোয় উচ্ছ্বসিত রাবণের পূজারী! - ravan temple priest in noida to celebrate foundation laying of ram temple in ayodhya

Tue Aug 4 , 2020
এই সময় ডিজিটাল ডেস্ক: রাম মন্দিরের ভূমিপুজো ঘিরে উৎসবের পরিবেশ তৈরি হয়েছে উত্তরপ্রদেশের অযোধ্যায়। বুধবারের এই অনুষ্ঠান ঘিরে তুমুল আগ্রহ গোটা দেশেই। ইতোমধ্যেই অযোধ্যা পৌঁছেছেন RSS প্রধান মোহন ভাগবত। আগামীকাল পৌঁছবেন প্রধানমন্ত্রী মোদীও। এছাড়াও উপস্থিত থাকবেন উত্তরপ্রদেশের মুখ্যমন্ত্রী যোগী আদিত্যনাথ। প্রধানমন্ত্রীর হাতেই মন্দিরের ভিত্তিপ্রস্তর স্থাপিত হতে চলেছে। রাম মন্দিরের ভূমিপুজো […]

Breaking News

Recent Posts