बंगाल में रिकॉर्ड तेजी से बढ़ रहा कोरोना, एक दिन में 2716 लोग पॉजिटिव

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में महामारी कोरोना वायरस का संक्रमण रोज ही और अधिक तेजी से बढ़ रहा है। सोमवार को राज्य स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन में बताया गया है कि 24 घंटों के दौरान 2716 लोग इस महामारी की चपेट में आए हैं। हालांकि राहत की खबर यह है कि एक दिन में 2088 लोग स्वस्थ भी हुए हैं। इस महामारी की चपेट में आने वालों की कुल संख्या बढ़कर 78232 हो गई है जबकि स्वस्थ होने वालों की संख्या भी बढ़कर 54818 पर पहुंच गई है। चिंता वाली बात यह है कि पिछले 24 घंटे में कुल 53 लोगों की मौत हुई है जिसके बाद मरने वालों की संख्या बढ़कर 1731 हो गई है। 

हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक राज्य में अभी भी 21683 एक्टिव मामले हैं जो विभिन्न अस्पतालों में इलाजरत हैं। राज्य में रिकवरी रेट अब धीरे-धीरे बढ़ रही है। यह बढ़कर 70.07 फीसदी पर पहुंच गया है। हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक सोमवार को एक दिन में कुल 22122 लोगों के सैंपल जांच हुए हैं। यह अब तक का सर्वाधिक है। राज्य में अब तक कुल 956659 लोगों के सैंपल जांचे जा चुके हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि अधिक संख्या में सैंपल जांचे जा रहे हैं इसीलिए अधिक से अधिक लोग भी पॉजिटिव हो रहे हैं। इसमें चिंता की कोई बात नहीं है । पहली बार रिकवरी रेट 70 के पार पहुंचा है जो राष्ट्रीय औसत की तुलना में ज्यादा है। अब तक जितने लोगों के सैंपल जांच हुए हैं उनमें से 8.18 फीसदी लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। 

यह खबर भी पढ़े: सुशांत सिंह आत्महत्या मामले में अमृता फडणवीस ने किया सवाल खड़ा, बोली- जिस तरीके से…

यह खबर भी पढ़े: कोरोना वैक्सीन के लिए DCGI ने सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया को ट्रायल करने की दी अनुमति



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Dharmendra Pradhan: মোদীর সঙ্গে বৈঠকে উপস্থিত ছিলেন, করোনা আক্রান্ত পেট্রলিয়াম মন্ত্রী ধর্মেন্দ্র প্রধান! - oil minister dharmendra pradhan tests positive for coronavirus

Tue Aug 4 , 2020
হাইলাইটস করোনা আক্রান্ত হলেন পেট্রলিয়াম মন্ত্রী ধর্মেন্দ্র প্রধান! মঙ্গলবার সন্ধ্যায় নিজে ট্যুইট করে এই খবর দেন পেট্রলিয়াম মন্ত্রী নিজেই। রবিবার দুপুরেই করোনা আক্রান্ত হয়েছেন কেন্দ্রীয় স্বরাষ্ট্রমন্ত্রী অমিত শাহ। এই সময় ডিজিটাল ডেস্ক: প্রধানমন্ত্রী নরেন্দ্র মোদীর মন্ত্রিসভায় করোনাভাইরাসের প্রকোপ দিনদিন বাড়ছে। কেন্দ্রীয় স্বরাষ্ট্রমন্ত্রী অমিত শাহের পর এবার করোনা আক্রান্ত হলেন পেট্রলিয়াম […]

Breaking News

Recent Posts