हुगली। हुगली जिले में तकरीबन 15 स्थानों पर हिंदू जागरण मंच की ओर से मंगलवार को यज्ञ का आयोजन किया गया। इस दौरान राम नाम लिखे हुए एक शिला का भी पूजन हुआ। हिंदू जागरण मंच की ओर से बताया गया है कि बुधवार को होने वाले राम मंदिर के भूमि पूजन के मौके पर आज यज्ञ का आयोजन किया गया था। जिस शिला का पूजन हुआ है उस शिला को हिंदू जागरण मंच अयोध्या पहुंचा देगी।
इसके अलावा हुगली की सांसद लॉकेट चटर्जी ने बुधवार को होने वाले भूमिपूजन के मद्देनजर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डालकर लोगों से बुधवार सुबह सवा 12 बजे शंख बजाने एवं शाम छह बजे अपने-अपने घरों में दीप जलाने की अपील की है। इसके अलावा जिले में राम जन्मभूमि मंदिर के भूमि पूजन के दिन कार्यक्रमों के आयोजन की तैयारियां भी जिले में चल रही हैं। बुधवार को लॉक डाउन होने के कारण सार्वजनिक कार्यक्रमों का आयोजन करने वालों के साथ पुलिस के टकराव की आशंका भी बनी हुई है।
यह खबर भी पढ़े: आर पी सिंह ने बीजेपी पर लगाया राजनीतिकरण का आरोप, कहा- राम मंदिर के मार्ग को कांग्रेस ने ही किया प्रशस्त
यह खबर भी पढ़े: तोमर ने NCDC का सहकार कॉप ट्यूब चैनल किया लांच, मार्गदर्शक वीडियो भी किए जारी
