After Amit Shah’s infection, Ravi Shankar Prasad in isolation, tour of Patna canceled | अमित शाह के संक्रमित होने के बाद, आइसोलेशन में रविशंकर प्रसाद, पटना का दौरा रद्द

  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • After Amit Shah’s Infection, Ravi Shankar Prasad In Isolation, Tour Of Patna Canceled

पटना4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

पटना साहिब के सांसद और केन्द्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद।

  • रविशंकर एक अगस्त को शासकीय बैठक में गृहमंत्री अमित शाह के साथ थे
  • प्रसाद ने कहा कि वह पूर्ण सुरक्षित और स्वस्थ हैं

पटना साहिब के सांसद और केन्द्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद होम क्वारैंटाइन में हैं। यह जानकारी खुद उन्होंने दी। उन्होंने अपना पटना का दौरा रद्द कर दिया है।

प्रसाद ने कहा कि एक अगस्त को शासकीय बैठक में वे गृहमंत्री अमित शाह के साथ थे। बैठक सामाजिक दूरी के नियमों का पालन करते हुए हुई थी। दुर्भाग्य से अगले दिन गृहमंत्री कोविड पॉजिटिव पाए गए, अतः प्रोटोकॉल के कारण उन्हें स्वयं को अपने दिल्ली स्थित आवास में ही आइसोलेट करना पड़ा है। प्रसाद ने कहा कि वह पूर्ण सुरक्षित और स्वस्थ हैं। सुबह-शाम व्यायाम, योग और प्राणयाम करते हैं और अपने आवासीय कार्यालय से पूरा सरकारी काम कर रहे हैं।

केंद्रीय मंत्री ने बताया कि वे 6 अगस्त को दो-तीन दिनों के लिए पटना आने वाले थे और पीएमसीएच और एनएमसीएच समेत कोरोना की व्यवस्था की समीक्षा करने का विचार था। किन्तु प्रोटोकॉल के मजबूरी के कारण उनका अभी आना नहीं हो पा रहा है। वे स्वास्थ्य मंत्री और संबंधित पदाधिकारियों से नियमित संपर्क में हैं साथ ही अस्पताल की व्यवस्था और चुस्त-दुरूस्त करने और अधिक से अधिक टेस्टिंग की सुविधा बढ़ाई जाए, इसके लिए वे प्रयास करते रहेंगे।

0

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Haryana to link welfare schemes through ‘Parivar Pehchan Patra’, says CM

Tue Aug 4 , 2020
Haryana Chief Minister Manohar Lal on Tuesday distributed ‘Parivar Pehchan Patra’ to the eligible families and announced that welfare schemes of all departments would be linked with the PPP within next three months. PPP is an e-governance initiative that will enable the citizens to get the benefit of various Centre […]

Breaking News

Recent Posts