Coronavirus USA Brazil | Coronavirus Outbreak USA Brazil Iran Japan France Live Today News Updates; World Cases Novel Corona COVID 19 Death Toll | राष्ट्रपति ट्रम्प का दावा- अमेरिका में महामारी नियंत्रण में, ईरान में हर सात मिनट में एक व्यक्ति जान गंवा रहा; दुनिया में 1.84 करोड़ लोग संक्रमित

  • Hindi News
  • International
  • Coronavirus USA Brazil | Coronavirus Outbreak USA Brazil Iran Japan France Live Today News Updates; World Cases Novel Corona COVID 19 Death Toll

वॉशिंगटनएक घंटा पहले

फोटो ईरान की राजधानी तेहरान के एक बाजार की है। मास्क पहनी महिलाएं बाजार में खरीदारी कर रही हैं। यहां 24 घंटे में 235 लोगों की जान गई है।

  • दुनियाभर में अब तक 6.98 लाख मौतें हुईं, 1.17 करोड़ लोग ठीक हुए
  • अमेरिका में 48.62 लाख से ज्यादा संक्रमित, अब तक 1.58 लाख मौतें हुईं

दुनिया में कोरोनावायरस के संक्रमण से अब तक 1 करोड़ 84 लाख 80 हजार 646 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें 1 करोड़ 17 लाख 6 हजार 439 मरीज ठीक भी हो चुके हैं। 6 लाख 98 हजार 257 की मौत हो चुकी है। ये आंकड़े www.worldometers.info/coronavirus के मुताबिक हैं। स्थानीय मीडिया के मुताबिक, ईरान में हर सात मिनट में एक व्यक्ति कोरोना से जान गंवा रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में 24 घंटे में 215 नई मौतें हुईं हैं। उधर, मीडिया ने सोशल डिस्टेंसिंग जैसे नियमों का पालन नहीं करने को लेकर चेतावनी भी जारी की है। लोग तेहरान में सड़कों पर बिना मास्क के देखे जा रहे हैं। देश में अब तक 17 हजार से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं। वहीं, 3 लाख से ज्यादा संक्रमित हैं।

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने सोमवार रात एक इंटरव्यू में कहा कि अमेरिका में कोरोनावायरस नियंत्रण में है। उन्होंने दावा किया कि यूरोप और अन्य देशों की तुलना में स्थिति बेहतर है। यहां एक हफ्ते में संक्रमण के मामलों में कमी आई है।

10 देश, जहां कोरोना का असर सबसे ज्यादा

देश

कितने संक्रमित कितनी मौतें कितने ठीक हुए
अमेरिका 48,62,513 1,58,967 24,48,295
ब्राजील 27,51,665 94,702 19,12,319
भारत 18,61,821 39,044 12,33,589
रूस 8,61,423 14,351 6,61,471
साउथ अफ्रीका 5,16,862 8,539 3,58,037
मैक्सिको 4,43,813 48,012 2,95,677
पेरू 4,33,100 19,811 2,98,091
चिली 3,61,493 9,707 3,33,976
स्पेन 3,44,134 28,472 उपलब्ध नहीं
कोलंबिया 3,27,850 11,017 1,73,727

ब्राजील: मरने वालों की संख्या बढ़ी
ब्राजील में पिछले 24 घंटों में कोरोना से 561 मौतें हुईं। कुल मौतों की संख्या बढ़कर 94 हजार 665 हो गई। सोमवार को 16 हजार 641 नए मामले सामने आए हैं। कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2 लाख 75 हजार 318 हो गई है। ब्राजील लैटिन अमेरिकन देशों में कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित देश है। अमेरिका के बाद ब्राजील में कोरोना के सबसे अधिक संक्रमित मामले आए हैं। ब्राजील में साओ पाउलो सबसे ज्यादा प्रभावित है। यहां 5 लाख 60 हजार से ज्यादा संक्रमित पाए जा चुके हैं।

ब्राजील सरकार की शुरुआती लापरवाही से देश अब तक नहीं उबर सका है। यहां मरने वालों का आंकड़ा एक लाख के करीब पहुंचता जा रहा है। फोटो रविवार को मोल्दीन्हो के एक कब्रिस्तान की है। परिवार के एक सदस्य की मौत के बाद रोती महिला को हेल्थ वर्कर ने सहारा दिया।

इजराइल : फिर एक हजार से ज्यादा मामले
इजरायल में बीते 24 घंटे में 1,615 नए मामले सामने आए। कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 74 हजार 430 हो गई है। हेल्थ मिनिस्ट्री के मुताबिक, इस दौरान 10 और मरीजों ने दम तोड़ दिया। अब कुल मौतों की संख्या 546 हो गई है। इसी दौरान 1,894 मरीज स्वस्थ भी हुए। सोमवार को प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने देश में कोरोना के बढ़ते मामलों पर चर्चा करने के लिए कैबिनेट मीटिंग की।

इजराइल में सोमवार को फिर एक हजार से ज्यादा संक्रमित मिले। देश के ज्यादातर हिस्सों में सैनिटाइजेशन की मुहिम चलाई जा रही है। आज यहांं कैबिनेट मीटिंग भी होनी है।

बोलिविया : ऊर्जा मंत्री कोरोना संक्रमित
बोलिविया के ऊर्जा मंत्री अल्वारो रोड्रिगो गुजमन संक्रमित पाए गए हैं। उन्होंने खुद इस बारे में जानकारी दी। गुजमन ने कहा- पिछले चार महीने से कोरोना के खिलाफ जंग लड़ने के बाद मेरी कोरोना की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मैं क्वारैंटाइन में रहकर काम करना जारी रखूंगा। ऊर्जा मंत्री की तबीयत फिलहाल ठीक बताई जाती है। हालांकि, उनके डॉक्टर ने कहा है कि गुजमन की हालत पर पैनी नजर रखी जा रही है क्योंकि वे कुछ महीने पहले एक सर्जरी करा चुके हैं।

पोलैंड: फिर सख्ती की तैयारी
पोलैंड की दुकानों में नियमों का पालन करने वालों की जांच की जाएगी। स्वास्थ मंत्री लुकास सुमोवस्क ने कहा कि अधिकारी दुकानों में जाकर यह देखेंगे कि लोग अपना मुंह और नाक ढंक रहे है या नहीं। कई यूरोपियन देशों की तरह पोलैंड में भी पिछले महीने पाबंदियों में राहत दी गई थी। अब यहां दोबारा संक्रमण बढ़ रहा है। फिलहाल देश में संक्रमितों की संख्या 47 हजार 469 है और 1732 मौतें हुई हैं।

पोलैंड सरकार लोगों को मास्क लगाने के लिए जागरूक करने के लिए कई अभियान चला रही है। शहरों में इस तरह की पेंटिंग्स लगाई गई हैं। हालांकि, लापरवाही को देखते हुए अब सख्ती पर भी विचार किया जा रहा है।

0

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Kolkata: Police arrest man for duping dozens with promise of testing their swab samples - kolkata

Tue Aug 4 , 2020
A man was arrested in Kolkata for allegedly duping dozens of people with the promise of testing their swab samples for the raging coronavirus disease (Covid-19) outbreak. Last week, Kolkata Police had arrested three persons for providing a fake report to a Covid-19 patient, declaring him not suffering from the […]

You May Like

Breaking News

Recent Posts