Ayodhya Ram Mandir Bhumi Pujan; Bihar Residents Celebrate Ram Janmabhoomi Shilanyas | अयोध्या में राम मंदिर भूमि पूजन पर घर-घर में मना जश्न, सुबह से ही मंदिरों में भजन-कीर्तन कर रहे लोग

  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Ayodhya Ram Mandir Bhumi Pujan; Bihar Residents Celebrate Ram Janmabhoomi Shilanyas

पटना22 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पटना सिटी के सिद्धपीठ श्री छोटी पटनदेवी में राम दरबार की आरती करते भक्त।

  • कोरोना संकट की वजह से ज्यादातर मंदिर बंद हैं, लेकिन कुछ मंदिरों को खोला गया है
  • भक्त मंदिर पहुंचकर भगवान श्रीराम की आरती कर रहे हैं और लोगों को लड्डू बांट रहे हैं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए नींव रखी। मंदिर निर्माण के लिए हुए भूमिपूजन को लेकर पूरे देश में जश्न का माहौल है। बिहार में भी लोग जश्न में डूबे हैं और हर घर में उत्सव मनाया जा रहा है। लॉकडाउन की वजह से बिहार के कई प्रमुख मंदिर बंद है। इस वजह से लोग घरों में ही कीर्तन कर रहे हैं। कई जगहों पर इस खास मौके पर मंदिरों को सुबह खोला भी गया है। भक्त मंदिर पहुंचकर भगवान श्रीराम की आरती कर रहे हैं।

राम मंदिर के भूमिपूजन पर भक्तों का कहना है कि सदियों का इंतजार आज खत्म हुआ। हमें उम्मीद है कि जल्द ही राम का भव्य मंदिर बनकर तैयार होगा। पटना सिटी निवासी 85 साल के रामदास कहते हैं कि हमें तो उम्मीद ही नहीं थी कि हमारे रहते मंदिर निर्माण का रास्ता साफ होगा। आज टीवी पर लाइव भूमिपूजन देखा। अब बस यही इच्छा है कि जल्द भगवान श्रीराम का मंदिर बनकर तैयार हो जाए और एक बार रामलला का दर्शन कर आऊं। उम्मीद है भगवान राम आखिरी मनोकामना भी पूर्ण करेंगे।

पटना सिटी के जल्ला हनुमान मंदिर भगवान श्रीराम की पूजा करते लोग।

भक्तों ने बांटे लड्डू
कोरोना के बावजूद मंदिर के भूमिपूजन पर भक्तों का उत्साह चरम पर है। इस खुशी के मौके पर हर जगह सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखते हुए भक्त लोगों को लड्डू बांट रहे हैं। भक्तों का कहना है कि लॉकडाउन और सरकारी की तरफ से जारी किए गए गाइडलाइंस के मुताबिक रैली नहीं निकाल पा रहे हैं। कोरोना संकट नहीं होता तो कई जगहों पर भगवान श्रीराम की भव्य झांकी और जागरण का आयोजन करते।

पटना सिटी के मूर्चा रोड स्थित श्रीराम जानकी मंदिर के पास लड्डू बांटते मुस्लिम, हिन्दू, सिख समाज के लोग।

राम मंदिर की खुशी में जगमग हुए हनुमान
राम मंदिर के लिए हुए भूमिपूजन के अवसर पर पटना जंक्शन स्थित प्रसिद्ध हनुमान मंदिर को भव्य तरीके से सजाया गया है। यहां दीपोत्सव कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया है। हालांकि, कोरोना संकट के चलते मंदिर बंद है। लेकिन, भक्त मंदिर के बाहर दीप जलाकर खुशियां मनाएंगे।

0

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Key priorities on order for HDFC Bank's new CEO, BFSI News, ET BFSI

Wed Aug 5 , 2020
by Syed Fasiuddin Sashidhar Jagdishan, amongst the three names HDFC Bank submitted to the Reserve Bank of India (RBI) as successor to Aditya Puri, ticks for many of the boxes that both the central bank and lender would want a potential CEO candidate to fill. Jagdishan can be termed as […]

You May Like

Breaking News

Recent Posts