Ashima, IAS daughter of cyber café, becomes IAS, 65th rank in second attempt | साइबर कैफे चलाने वाले की बेटी आशिमा बनी आईएएस, दूसरे प्रयास में हासिल की 65वीं रैंक

फरीदाबाद2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

आईएएस में चयनित बल्लभगढ़ निवासी आशिमा गोयल परिजनों के साथ व परिवहन एवं खनन मंत्री मूलचंद शर्मा।

बल्लभगढ़ के विजय नगर कॉलोनी में रहने वाले साइबर कैफे संचालक की बेटी आशिमा गोयल आईएएस बन गईं। उन्होंने सेल्फ स्टडी कर दूसरे प्रयास में 65वीं रैंक हासिल कर ली। तीन-भाई बहनों में दूसरे नंबर की आशिमा गोयल ने बताया कि उनके पिता मित्रसेन गोयल बाजार में एक छोटी साइबर कैफे की दुकान चलाते हैं। जबकि मां मीना गोयल हाउसवाइफ हैं। बड़ी बहन सीए और छोटा भाई निश्चल अभी ग्रेजुएशन की पढ़ाई कर रहा है।

आशिमा ने बताया कि उन्होंने यह सफलता दूसरे प्रयास में हासिल की है। पहले प्रयास के दौरान वह बंगलुरू में नौकरी कर रही थीं। बाद में उसे छोड़कर तैयारी में जुट गईं। इंडियन इंस्टीट्यूट आफ टेक्नालॉजी नई दिल्ली से एमटेक, बायोटेक केमिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने वाली आशिमा नियमित रूप से 9-10 घंटे पढ़ाई करती थीं।

उनका बचपन से ही प्रशासनिक सेवा में आने का लक्ष्य था। अब वह शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में अपना योगदान देना चाहती हैं। प्रदेश के परिवहन एवं खनन मंत्री मूलचंद शर्मा ने घर जाकर आशिमा को शुभकामना देकर उनके उज्जवल भविस्य की कामना की।

0

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Credit growth in MSME segment faces severe contraction despite ‘Emergency Credit Line Guarantee Scheme’

Wed Aug 5 , 2020
As the banks are cherry-picking their credit portfolios with caution, and with economic activities remaining subdued, the overall bank credit is expected to remain slower in the near term. Even as the Modi government introduces the Emergency Credit Line Guarantee Scheme (ECLGS) for liquidity support to MSMEs, there is a […]

Breaking News

Recent Posts