Bollywood News In Hindi : Ankita Lokhande devastated by Sushant Singh Rajput’s death, spotted at his residence | सुशांत के निधन के बाद उनके परिवार से मिलने पहुंचीं एक्स-गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे, रो-रोकर हुआ बुरा हाल

दैनिक भास्कर

Jun 16, 2020, 05:13 PM IST

एक्स-ब्वॉयफ्रेंड सुशांत सिंह राजपूत की मौत से दुखी अंकिता लोखंडे मंगलवार दोपहर उनके परिवार से मिलने उनके मुंबई स्थित घर पहुंचीं। अंकिता यहां अपने परिवार के साथ नजर आईं। वह सफेद सलवार-सूट पहनी हुई थीं और मास्क लगाए हुए थीं। सुशांत के घर में एंट्री करते ही अंकिता के लिए खुद को संभालना मुश्किल हो गया और वो लगातार रोती ही रहीं। 

सदमे में हैं अंकिता: सुशांत की मौत की खबर सुनकर अंकिता गहरे सदमे में हैं। सीरियल पवित्र रिश्ता  में अंकिता और सुशांत के साथ काम कर चुकीं एक्ट्रेस प्रार्थना बेहेरे ने अंकिता की हालत पर एक न्यूजपेपर से बातचीत की है। प्रार्थना ने टाइम्स ऑफ़ इंडिया से बातचीत में कहा, अंकिता बेहद बुरे हाल में हैं और बस रोई जा रही हैं। उसे समझना होगा कि वो अब जिंदगी में आगे बढ़ चुकी है।खबर सुनने के बाद वो वहीं अटकी पड़ी है लेकिन अब उसकी जिंदगी में कोई है और उसे उस रिश्ते की भी इज्जत करनी है।  सब जानते हैं कि वह बेहद इमोशनल और सेंसटिव है। वह अंतिम संस्कार में जाना चाहती थी लेकिन फिर पता चला कि वहां केवल 20 लोग ही जा सकते हैं। 

6 साल तक रिलेशन में थे सुशांत-अंकिता: अंकिता और सुशांत की नजदीकियां टीवी सीरियल पवित्र रिश्ता के दौरान बढ़ी थीं। इसके बाद दोनों 6 साल तक लिव इन रिलेशनशिप में रहे लेकिन फिर 2016 में दोनों का ब्रेकअप हो गया।अंकिता को इस ब्रेकअप से उबरने में काफी वक्त लगा। अब वह विक्की जैन नाम के एक बिजनेसमैन के साथ रिलेशनशिप में हैं। पिछले हफ्ते ही उनके जल्द शादी के बंधन में बंधने की खबरें भी आई थीं। वहीं अंकिता से रिश्ता टूटने के बाद सुशांत का नाम कृति सैनन से जुड़ा। इसके बाद वह रिया चक्रबर्ती को डेट करने लग गए। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Odd-even business formula comes to central Kolkata wholesale, retail markets | Kolkata News

Tue Jun 16 , 2020
KOLKATA: Several wholesale and retail markets in central Kolkata will follow the “odd-even” or alternate day formula from Tuesday to reduce congestion and implement social distancing to preven the spread of coronavirus. The decision to open on alternate days acquires significance because this is for the first time such a […]

Breaking News

Recent Posts