न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू, Updated Wed, 05 Aug 2020 12:53 PM IST
जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 और 35-ए हटाए जाने का आज एक वर्ष पूरा हो गया है। पहली वर्षगांठ पर केंद्र शासित प्रदेश में जश्न का माहौल है। प्रदेश में घर-घर तिरंगा फहराया गया है। वहीं नेशनल कांफ्रेंस अध्यक्ष और सांसद डॉ. फारूक अब्दुल्ला की ओर से कर्फ्यू के बीच बुलाई गई बैठक को देखते हुए पुलिस ने उनके आवास वाली गुपकार रोड को छावनी में तबदील कर दिया है। घर की ओर आने-जाने वाले रास्तों को भी सील कर दिया है।
