मोदी सरकार चीन को दे रही एक के बाद एक झटका, 108 एप्स बैन करने के बाद अब लिया ये फैसला

नई दिल्ली। मोदी सरकार चीन को एक के बाद एक झटका दे रही है। सरकार ने पहले 59 एप्स पर बैन लगाया। फिर उसके कुछ दिन बाद 49 और एप्स पर बैन लगा दिया। सरकार की डिजिटल सर्जिकल स्ट्राइक यहीं नहीं रुकी है। अब सरकार ने चीनी की दिग्गज कंपनी शाओमी को जोरदार झटका देते हुए कंपनी के ब्राउजर पर बैन लगा दिया है।

सरकार द्वारा यह तीसरी बार है जब चीनी ऐप्स को भारत में बैन किया गया है। शाओमी के ब्राउजर पर बैन को लेकर कुछ मार्केट एनालिस्ट का दावा किया जा रहा है कि इसका प्रभाव मोबाइल की बिक्री पर पडेगा। यानी की इस एप के फोन से चले जाने से फोन की परफॉर्मेंस को खराब हो जायेगी। लेकिन कंपनी के अधिकारियों ने कहा कि इस कदम से डिवाइस की परफॉर्मेंस पर कोई असर नहीं पड़ेगा और यूज़र्स आसानी से कोई भी ब्राउज़र डाउनलोड कर सकते हैं।

जिस तरह से सरकार एक के बाद एक चीनी कंपनियों पर कड़ी कार्रवाई कर रही है। उससे चीनी कंपनियां डरी हुई है. क्योंकि स्मार्टफोन के बाजार पर 70 फीसदी तक चीनी कंपनियों ने कब्जा जमा रखा है। जिसमें से 40 फीसदी तक हिस्सा सिर्फ शाओमी का है। कंपनी सरकार के साथ बातचीत शुरू करने के लिए कदम उठा रही है। ताकि वो अपने ब्राउजर को फिर से शुरू कर सके। देश में शाओमी के 10 करोड़ से ज़्यादा स्मार्टफोन यूजर्स हैं, और ये देश की टॉप कंपनियों में से एक है।

सरकारी चाइनीज एप्स पर लगातार नजर रख रही हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यदि कोई बैन हुआ एप नए नाम से आता है तो उसे तुरंत ब्लॉक किया जाएगा। सरकार डेटा प्राइवेसी को लेकर काफी सख्त नजर आ रही है। सरकार द्वारा जारी डेटा प्राइवेसी की गाइडलाइंस का अगर कोई कंपनी उल्लघंन करती है, तो उस पर सख्त से सख्त कार्रवाई होगी।

यह खबर भी पढ़े: राजस्थान में सियासी उठापटक: गहलोत खेमे के विधायक बसों से जाएंगे सरहद पर तनोट माता के द्वार

यह खबर भी पढ़े: Rajasthan Political: अब गहलोत सरकार के साथ-साथ कांग्रेस संगठन में गूंज रहा पायलट खेमे का ‘मौन’



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

lord ram photo on times square billboards: বাতিল হয়েছিল আগেই, এবার টাইমস স্কোয়্যারে রামের নকল ছবি ছড়ানো হল নেটপাড়ায়! - fake photo shared in social media, photo of lord ram on times square billboards is digitally manipulated

Wed Aug 5 , 2020
হাইলাইটস বেশ কয়েকটি সংগঠন ও বিশিষ্ট ব্যক্তিদের আবেদন সাড়া দিয়ে রামের সেই ছবি, ভিডিয়ো দেখানোর সিদ্ধান্ত থেকে সরে আসে বিজ্ঞাপনী সংস্থা। বুধবার সোশ্যাল মিডিয়ায় ছড়িয়ে গেল টাইমস স্কোয়্যারের বিলবোর্ডে রামের একাধিক ছবির দৃশ্য! যা দেখে অবাক অনেকেই। আসলে প্রতিটি ছবিই ভুয়ো ও ডিজিটালি ম্যানিপুলেটেড। এই সময় ডিজিটাল ডেস্ক: শুরুতে কথা […]

Breaking News

Recent Posts