राम मंदिर शिलान्यास के दिन लॉक डाउन ममता की तुष्टिकरण की प्रकाष्ठा : विजयवर्गीय

कोलकाता। भाजपा महासचिव व प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि राम मंदिर शिलान्यास के दिन पश्चिम बंगाल में लॉकडाउन कर ममता जी ने तुष्टिकरण की प्रकाष्ठा का परिचय दिया है। उन्होंने कहा कि आज का दिन भारत व विश्व में रहने वाले सनातन धर्मांलंबियों के लिए अविस्मरणीय और ऐतिहासिक दिन है। देश के साथ-साथ पूरे विश्व में लोग खुशी और आनंद मना रहे हैं, लेकिन ममता जी ने कोरोना संक्रमण का हवाला देकर लॉक डाउन की घोषणा कर दी। लोगों को मंदिरों में पूजा करने से रोक दिया। लोगों को भावनाओं को आहत किया है। यह ममता जी की तुष्टिकरण की प्रकाष्ठा है। 

उन्होंने कहा कि इसके पहले भी जब केंद्र सरकार ने लॉक डाउन की घोषणा की थी। बंगाल के अल्पसंख्यक इलाकों में लॉक डाउन का पालन नहीं किया गया था। अब लॉक डाउन के नाम पर राजनीति की जा रही है। अल्पसंख्यक समुदाय का तुष्टिकरण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लोगों को मंदिरों में पूजा करने से जाने से रोकना पूरी तरह शर्मनाक है। यह पूछे जाने पर कई जगह भाजपा कार्यकर्ताओं को जुलूस निकालने पर गिरफ्तार किया गया है, विजयवर्गीय ने कहा कि यह ममता जी की तानाशाही है। राज्य की जनता सनातन मतालंबियों के साथ उनके व्यवहार को कभी नहीं भूलेगी और अगले विधानसभा चुनाव में इसका जवाब देगी।

यह खबर भी पढ़े: श्रीराम मंदिर का भूमि पूजन, ‘प्रधानमंत्री ने राष्ट्रहित में सबको साधा’

यह खबर भी पढ़े: राजस्थान में सियासी उठापटक: गहलोत खेमे के विधायक बसों से जाएंगे सरहद पर तनोट माता के द्वार



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

coronavirus: বাংলায় ২৪ ঘণ্টায় সংক্রমিত ২৮১৬, মৃত্যু আরও ৬১ জনের! - coronavirus: covid 19 cases in west bengal cross 63-k mark

Wed Aug 5 , 2020
হাইলাইটস বুধবার পশ্চিমবঙ্গে মোট করোনা আক্রান্তের সংখ্যা ৮৩ হাজার ছাড়িয়ে গিয়েছে। এর মধ্যে ৭০ শতাংশের বেশি মানুষ সুস্থ হয়ে উঠেছেন। প্রাণ হারিয়েছেন ১ হাজার ৮০০ জনের বেশি। এই সময় ডিজিটাল ডেস্ক: পশ্চিমবঙ্গে করোনা পরিস্থিতি অপরিবর্তিত। নয়া রেকর্ড গড়ে লাফিয়ে বাড়ছে আক্রান্তের সংখ্যা। খোদ রাজ্যের স্বাস্থ্য দফতরের পরিসংখ্যান বলছে, রাজ্যে এখন […]

Breaking News

Recent Posts