Nitish Kumar Update, Bihar Flood News | CM Nitish Kumar Aerial Survey Of Flood Affected Areas Samastipur Darbhanga Kishanganj Saran Muzaffarpur | मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वे किया, बच्चों को बिस्किट दिए

  • Hindi News
  • Local
  • Bihar
  • Nitish Kumar Update, Bihar Flood News | CM Nitish Kumar Aerial Survey Of Flood Affected Areas Samastipur Darbhanga Kishanganj Saran Muzaffarpur

पटना5 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

दरभंगा जिले के मखनाही स्कूल में बच्चों को बिस्किट देते नीतीश कुमार।

  • नीतीश ने सामुदायिक किचन के भोजन की गुणवत्ता को देखा और अधिकारियों को निर्देश दिया
  • बाढ़ 14 जिलों के 110 प्रखंडों की 1012 पंचायतों में फेल चुकी है, 46 लाख लोग प्रभावित हुए

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वे किया। उन्होंने गोपालगंज, दरभंगा, पूर्वी चंपारण और मुजफ्फरपुर के बाढ़ प्रभावित इलाकों की स्थिति का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने दरभंगा जिले के मखनाही स्कूल में चल रहे सामुदायिक किचन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बच्चों के बीच बिस्किट बांटे। सामुदायिक किचन के भोजन की गुणवत्ता को देखा और मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिया। नीतीश ने बाढ़ से बचाव के लिए किए जा रहे कार्यों का भी जायजा लिया।

बाढ़ प्रभावित इलाके का हवाई सर्वे करते नीतीश कुमार।

कोरोना से बचाव के लिए नीतीश ने बाढ़ प्रभावित इलाके में चल रहे राहत शिविरों में खाने के मेन्यू में काढ़ा जोड़ने का आदेश दिया है। उन्होंने मुफ्त में मास्क और 6 हजार रुपए बाढ़ पीड़ितों के खाते में ट्रांसफर करने का आदेश भी दिया है।

14 जिलों के 46 लाख लोग बाढ़ की चपेट में
बिहार में बाढ़ की स्थिति गंभीर होती जा रही है। पिछले एक सप्ताह में 34 लाख से अधिक लोग बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। यह 14 जिलों के 110 प्रखंडों की 1012 पंचायतों में फैल चुकी है। एक सप्ताह पहले 12 लाख लोग बाढ़ की चपेट में आए थे। अब 46 लाख लोग इससे जूझ रहे हैं।

दरभंगा जिले के मखनाही स्कूल में चल रहे सामुदायिक किचन का निरीक्षण करते नीतीश कुमार।

0

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Non-Covid hospitals must help shift patients to Covid units in Kolkata | Kolkata News

Wed Aug 5 , 2020
KOLKATA: Health establishments that do not have Covid treatment facilities cannot leave suspected coronavirus patients to fend for themselves but have to arrange for ambulances to shift them to the right facilities. If they can’t do so, they have to contact the state health department or Kolkata Municipal Corporation to […]

Breaking News

Recent Posts