Amitabh Bachchan apologetic post for a poem : He writes previous poem was not written by Babuji hrb. | अमिताभ बच्चन ने प्रसून जोशी की पंक्तियों को बाबूजी की बताया, गलती का अहसास होने पर मांगी माफी

एक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

अमिताभ बच्चन ने कवि प्रसून जोशी की कविता को गलती से अपने बाबूजी हरिवंश राय बच्चन की बताए जाने को लेकर ट्विटर पर माफी मांगी। (फोटो/वीडियो अमिताभ बच्चन की सोशल मीडिया वॉल से साभार)

  • बुधवार रात को शेयर की थी अमिताभ बच्चन ने कविता
  • ट्वीट करने के दौरान ट्वीट संख्या भी गलत लिख दी थी

महानायक अमिताभ बच्चन ने गुरुवार सुबह एक ट्वीट करते हुए अपनी एक गलती को लेकर माफी मांगी। बुधवार रात उन्होंने ट्विटर पर एक कविता पोस्ट की थी। जिसका रचयिता उन्होंने अपने पिता हरिवंश राय बच्चन को बताया था। इसी को लेकर सफाई देते हुए उन्होंने बताया कि ये रचना कवि प्रसून जोशी की है। इस ट्वीट में उनसे ट्वीट नंबर भी गलत लिखा गया था, इसके लिए भी उन्होंने सॉरी कहा।

गुरुवार सुबह किए ट्वीट में उन्होंने लिखा, ‘भूल सुधार : कल T3617 पर जो कविता छपी थी, उसके लेखक, बाबूजी नहीं हैं। वो गलत था। उसकी रचना, कवि प्रसून जोशी ने की है। इसके लिए मैं क्षमा प्रार्थी हूँ।’ इसके बाद उन्होंने उस पूरी कविता को शेयर किया।

‘धरा हिला गगन गुंजा, नदी बहा पवन चला, विजय तेरी हो जय तेरी ज्योति सी जला जला, भुजा भुजा फड़क फड़क, रक्त में धड़क धड़क धनुष उठा प्रहार कर, तू सबसे पहले वार कर अग्नि सा धधक धधक, हिरण सा सजग सजग सिंह सी दहाड़ कर, शंख सी पुकार कर रुके न तू थके न तू, झुके न तू थमे न तू सदा चले रुके न तू, रुके न तू झुके न तू

रचयिता: कवि प्रसून जोशी’

ट्वीट नंबर को लेकर भी हुई थी गलती

अमिताभ अपने हर ट्वीट के साथ उसकी संख्या का उल्लेख करते हैं। उस ट्वीट में कविता को शेयर करने के दौरान उनसे सिर्फ रचयिता के नाम में ही गलती नहीं हुई थी, बल्कि इसमें उन्होंने ट्वीट संख्या भी गलत लिख दी थी। इसका अहसास होते ही उन्होंने पहले इस गलती को सुधारा साथ ही माफी भी मांगी। उन्होंने लिखा, ‘पिछला ट्वीट T 3617 था… ना कि 3817… सॉरी’

लिखा- ‘अकेलेपन का बल पहचान’

इससे पिछले ट्वीट में बिग बी ने कविता की कुछ पंक्तियां शेयर की थीं। जिसके अंत में उन्होंने रचयिता के तौर पर अपने बाबूजी हरिवंश राय बच्चन का नाम hrb लिखा था।

कोरोना को लात मारते हुए दिखे अमिताभ

बुधवार रात ही शेयर किए एक अन्य ट्वीट में अमिताभ कोरोना वायरस को किक मारते दिखे थे। उन्होंने एक फोटो शेयर किया, जिसमें वे कोरोना वायरस को किक मारते नजर आ रहे हैं, इस फोटो में उनके करीब अभिषेक बच्चन भी खड़े हुए हैं।

0



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Bizman nabbed for siphoning off Rs 3.2cr | Kolkata News

Thu Aug 6 , 2020
Kolkata: A businessman in Khardah dealing in antiques was arrested by Bidhannagar police for allegedly siphoning off Rs 3.2 crore from the bank account of a Chennai-based businessman on Monday night. The officers of Bidhannagar cyber crime cell arrested the accused, Samiran Saha (33), following the complaint lodged by the […]

Breaking News

Recent Posts