Patna News In Hindi : Sushant’s fan 10th student commits suicide in Patna, goes into depression after actor’s death | पटना में सुशांत की फैन 10वीं की छात्रा ने खुदकुशी की, अभिनेता की माैत के बाद चली गई डिप्रेशन में

  • दिनभर देखी उनकी सुसाइड स्टाेरी और फिल्में, रात में मां की साड़ी से फंदा लगा झूल गई
  • अपने सुशांत के ‘सु’ (अच्छे गुण) को अपनाइए, ‘शांत’ (खुदकुशी) को नहीं

दैनिक भास्कर

Jun 17, 2020, 05:20 AM IST

पटना. बाॅलीवुड स्टार सुशांत सिंह राजपूत की माैत के बाद राजेंद्रनगर राेड नंबर 12 में रहने वाली छात्रा इशिका कुमारी पिछले दाे दिनाें से डिप्रेशन में चली गई थी। साेमवार काे 17 साल की इशिका ने दिनभर सुशांत के सुसाइड से लेकर दाह-संस्कार की स्टाेरी माेबाइल व टीवी पर देखी। यही नहीं उसने सुशांत की फिल्म भी देखी। साेमवार की रात मां छत पर टहलने गई थी। रात 10.50 में जब मां नीचे आई ताे देखा कि उन्हीं के साड़ी से इशिका ने फंदा लगा लिया और पंखे से झूल रही है।

आननफानन में मां गाैरी ने किसी तरह फंदे से इशिका काे उतारा। फिर रिश्तेदाराें काे फाेन करने के साथ ही उसे लेकर पीएमसीएच आई जहां डाॅक्टराें ने उसे मृत घाेषित कर दिया। एक करीबी रिश्तेदार ने बताया कि उसने इसी साल कंकड़बाग स्थित हाॅलीमिशन स्कूल से सीबीएसई 10 वीं की परीक्षा भी दी है। पिता रंजन कुमार प्राइवेट काम करते हैं। मां लखनऊ की एक पब्लिशिंग कंपनी में पटना में काम करती हैं। इशिका दाे बहनाें में सबसे बड़ी थी। 

मां ने उसे बहुत समझाया पर वह नहीं मानी

मां गाैरी देवी ने पुलिस काे दिए बयान में कहा कि मैंने उसे सुशांत की सुसाइड स्टाेरी माेबाइल और टीवी पर देखने से मना किया। लेकिन नहीं माना। उसकी परीक्षा भी ठीक नहीं गई थी। वह पहले से ही डिप्रेशन में थी। इसी बीच सुशांत की माैत के बाद वह और डिप्रेशन में चली गई। कदमकुआं थानेदार निशिकांत निशि ने बताया कि माैके से काेई सुसाइड नाेट नहीं मिला है। यूडी केस दर्ज किया गया है।

पप्पू यादव बोले- सुशांत की मौत की सीबीआई जांच हो

जाप (लो.) अध्यक्ष पप्पू यादव ने सुशांत सिंह राजपूत की मौत की सीबीआई जांच के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को चिठ्ठी लिखी है।

निशिकांत दूबे ने भी कहा- सीबीआई जांच कराई जाए

भाजपा सांसद निशिकांत दूबे ने सुशांत की मौत की न्यायिक व सीबीआई जांच की मांग की। कहा- सुशांत को खुदकुशी के लिए उकसाने की आशंका है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Isolation centres existed in 19th century Bengal, say historians

Wed Jun 17 , 2020
By: PTI | Kolkata | Published: June 16, 2020 11:04:58 pm Even in the late 19th century, it was advised that patients afflicted with highly contagious diseases were kept in isolation and suspects in quarantine centres, Das told PTI. A research work by two eminent historians on epidemics that struck […]

You May Like

Breaking News

Recent Posts