Latest News Updates; Sri Lanka election: Early results show Rajapaksa clan heading for landslide win | राजपक्षे भाइयों की पार्टी भारी बहुमत की ओर, मोदी ने फोनकर बधाई दी; नतीजों की आधिकारिक घोषणा कल

  • Hindi News
  • International
  • Latest News Updates; Sri Lanka Election: Early Results Show Rajapaksa Clan Heading For Landslide Win

कोलंबोएक घंटा पहले

राजपक्षे भाइयों का गठबंधन 150 से ज्यादा सीटें जीतना चाहता है, ताकि संवैधानिक बदलाव कर राष्ट्रपति की शक्तियां बढ़ाई जा सके। फोटो में बाईं तरफ प्रधानमंत्री महिंदा और दाईं तरफ राष्ट्रपति गोतबाया राजपक्षे। (फाइल)

  • सिंहली बहुसंख्यकों के इलाके दक्षिण में एसएलपीपी को 60% वोट मिले
  • तमिल अल्पसंख्यक वाले उत्तर में एसएलपीपी की सहयोगी पार्टियों की जीत

श्रीलंका के आम चुनावों में राजपक्षे परिवार की श्रीलंका पीपुल्स पार्टी (एसएलपीपी) भारी बहुमत से जीत हासिल करती दिख रही है। अभी रुझान सामने आ रहे हैं। ऑफिशियल रिजल्ट शुक्रवार सुबह घोषित किए जाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को फोन कर श्रीलंका के पीएम महिंदा राजपक्षे को शुभकामनाएं दी।

विदेश मंत्रालय के मुताबिक, श्रीलंका में कोरोना के बावजूद चुनाव को प्रभावी ढंग से कराने को लेकर मोदी ने वहां की सरकार और निर्वाचन आयोग की सराहना की है।

राजपक्षे ने मोदी को धन्यवाद किया

इसके बाद राजपक्षे ने ट्वीट कर पीएम मोदी को जीत की बधाई देने के लिए धन्यवाद दिया। श्रीलंका के लोगों के मजबूत समर्थन के साथ, हम दोनों देशों के बीच लंबे समय से चले आ रहे सहयोग को और बढ़ाने के लिए आपके साथ मिलकर काम करना चाहते हैं। श्रीलंका और भारत मित्र और संबंधी हैं।

राजपक्षे के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए मोदी ने कहा- आपसे बात करके खुशी हुई। एक बार फिर आपको बहुत धन्यवाद। हम द्विपक्षीय सहयोग के सभी क्षेत्रों को आगे बढ़ाने और अपने विशेष संबंधों को हमेशा नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए मिलकर काम करेंगे।

देश के दक्षिणी हिस्से में एसएलपीपी ने करीब 60% वोट हासिल किए हैं। यहां बहुसंख्यक सिंहली समुदाय है। इसे एसएलपीपी का वोट बैंक माना जाता है। उत्तर में तमिल अल्पसंख्यकों का दबदबा है। यहां पर जाफना के पोलिंग डिवीजन में एसएलपीपी की सहयोगी एलम पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (ईपीडीपी) ने तमिल नेशनल एलायंस (टीएनए) को हराया है। जबकि, जाफना जिले के ही दूसरे डिवीजन में ईपीडीपी को हार मिली है।

गुरुवार को जैसे ही काउंटिंग शुरू हुई एसएलपीपी फाउंडर बासिल राजपक्षे ने कहा- हम सरकार बनाने जा रहे हैं। बासिल राष्ट्रपति गोतबाया राजपक्षे और पीएम महिंदा राजपक्षे के छोटे भाई हैं।

सजित प्रेमदासा की पार्टी टक्कर में
एसएलपीपी को टक्कर सजित प्रेमदासा की एसजेबी पार्टी से मिल रही है। यह देश की सबसे पुरानी पार्टी यूनाइटेड नेशनल पार्टी (यूएनपी) से अलग होकर बनी है। मार्क्सवादी जनतंत्र विमुक्ति पेरमुना (जेवीपी) ने यूएनपी से बेहतर प्रदर्शन किया है। अब तक के रुझानों में यूएनपी चौथे स्थान पर दिख रही है।

बहुमत के लिए 113 सीटें जरूरी
श्रीलंका में बुधवार को चुनाव हुए थे। गुरुवार को काउंटिंग शुरू हुई। शुक्रवार सुबह आधिकारिक तौर पर परिणाम घोषित किए जाएंगे। कुल 225 सीटें हैं। बहुमत के लिए 113 सीटें चाहिए। राजपक्षे भाइयों का गठबंधन 150 से ज्यादा सीटें जीतना चाहता है, ताकि संवैधानिक बदलाव कर राष्ट्रपति की शक्तियां बढ़ाईं जा सकें।

श्रीलंका चुनाव से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…
1. श्रीलंका में चुनाव की वोटिंग खत्म:कोरोनावायरस के बीच देश में 70% वोट डाले गए; 7.5 लाख से ज्यादा लोगों ने पोस्टल बैलट से वोटिंग की

0



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Home loan fraud: Kolkata: Three arrested for home loan fraud from New Town bank | Kolkata News

Thu Aug 6 , 2020
KOLKATA : Cops probing into a two-year-old housing loan fraud have arrested three persons, including a key fraudster on Wednesday evening. They were produced before a Salt Lake court and were remanded in four days of police custody. Offcers of Bidhannagar police cyber crime department said on December 2018, a […]

Breaking News

Recent Posts