Sushant Singh Rajput CBI | Sushant Singh Rajput Death and Disha Salian CBI Investigation Latest News Updates | सीबीआई ने रिया समेत 6 के खिलाफ केस दर्ज किया, विजय माल्या और अगस्ता वेस्टलैंड जैसे मामलों की जांच करने वाली टीम को जिम्मा सौंपा

  • Hindi News
  • Local
  • Maharashtra
  • Sushant Singh Rajput CBI | Sushant Singh Rajput Death And Disha Salian CBI Investigation Latest News Updates

मुंबई34 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती। रिया पर सुशांत के पिता ने आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है।

  • सीबीआई ने एसआईटी बनाई, इसे ज्वाइंट डायरेक्टर मनोज शशिधर लीड करेंगे, डीआईजी गगनदीप और एसपी नूपुर प्रसाद भी टीम में
  • ईडी भी सुशांत मामले में लगातार एक्टिव, सुशांत के करीबी रहे सैमुअल मिरांडा से लगातार दूसरे दिन 9 घंटे तक पूछताछ की

सीबीआई ने बिहार पुलिस की रिक्वेस्ट पर गुरुवार को 6 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया और मामले की जांच अपने हाथ में ले ली। सीबीआई ने सुशांत की गर्लफ्रैंड रहीं रिया चक्रवर्ती समेत कुल 6 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया। इनमें रिया के पिता इंद्रजीत, मां संध्या, भाई शोविक, सहयोगी सैमुअल मिरांडा, श्रुति मोदी शामिल हैं।

सीबीआई ने यह केस एसआईटी को हैंडओवर कर दिया है। यह वही एसआईटी है, जिसे विजय माल्या और वीआईपी चॉपर घोटाले की जांच की थी। जांच सीबीआई के ज्वाइंट डायरेक्टर मनोज शशिधर और डीआईजी गगनदीप गंभीर की निगरानी में होगी। दोनों ही गुजरात कैडर के आईपीएस हैं। इन्वेस्टिगेशन टीम की अगुआई एसपी नूपुर प्रसाद लीड करेंगी। नूपुर प्रसाद अभी सृजन घोटाले और जर्नलिस्ट उपेंद्र राय का मामला भी देख रही हैं।

ईडी ने सैमुअल से 9 घंटे सवाल किए

सुशांत के सहयोगी रहे सैमुअल मिरांडा से गुरुवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने लगातार दूसरे दिन 9 पूछताछ की। ईडी ने रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार के सदस्यों के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज किया था। सुशांत के परिवार ने रिया पर अभिनेता के अकाउंट से 15 करोड़ रुपए निकालने का आरोप लगाया था। ईडी ने प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था।

पटना पुलिस की टीम मुंबई से लौटी

सुशांत सिंह केस की जांच करने मुंबई गई पटना पुलिस की चार सदस्यीय टीम गुरुवार को लौट आई। यह टीम एसएसपी उपेंद्र शर्मा और आईजी संजय सिंह को रिपोर्ट सौंपेगी। इसके बाद एसएसपी और आईजी पुलिस हेडक्वार्टर जाकर डीजीपी से मिलेंगे।

सुशांत की खुदकुशी के मामले में उनके पिता केके सिंह ने पटना के राजीव नगर थाना में केस दर्ज कराया था। इसके बाद पटना पुलिस के 4 अधिकारी जांच के लिए मुंबई गए थे। मुंबई गए एसपी विनय तिवारी नहीं लौट रहे हैं। उन्हें बीएमसी ने क्वारैंटाइन में रखा है।

बिहार के डीजीपी का बीएमसी पर निशाना
पटना के एसपी विनय तिवारी को क्वारैंटाइन किए जाने पर बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने ट्वीट कर बीएमसी पर फिर निशाना साधा।

सुशांत की मैनेजर की मौत की जांच भी सीबीआई से कराने की मांग

वकील विनीत ढांडा ने मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर की। इसमें सुशांत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की मौत की जांच भी सीबीआई से कराने का निर्देश देने की मांग की गई है। उनका दावा है कि दोनों केस जुड़े हुए हैं। उन्होंने मीडिया रिपोर्ट्स का हवाला देते हुए कहा- सालियान केस की फाइल गायब है या डिलीट कर दी गई है। बिहार पुलिस ने डिलीट फोल्डर को दोबारा रिकवर करने में मदद की पेशकश की, लेकिन मुंबई पुलिस ने इजाजत नहीं दी।

मुंबई के मलाड में 14वीं मंजिल से गिरने के बाद 8 जून को दिशा सालियान की मौत हो गई थी। याचिका में कहा गया कि इसके एक हफ्ते बाद 14 जून को सुशांत सिंह ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली, जो संदेह पैदा करती है।

दिशा के पिता ने कहा- किसी पार्टी में शामिल नहीं हुई थी बेटी
इस बीच मंगलवार को दिशा के पिता ने मुंबई पुलिस से बेटी को बदनाम किए जाने की शिकायत की। उन्होंने ये भी कहा कि दिशा किसी पार्टी में शामिल नहीं हुई थी और न ही उसके साथ दुष्कर्म हुआ था। दिशा के पिता ने शिकायत में कहा कि कुछ लोग उनकी बेटी के बारे में सोशल मीडिया पर गलत बातें लिख रहे हैं।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा
दिशा की फाइनल रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि उनकी मौत सिर में चोट लगने और कुछ अप्राकृतिक चोटों की वजह से हुई है। मौत का मुख्य कारण डॉक्टरों ने दिशा का बिल्डिंग की 14वीं मंजिल से गिरना बताया था।

नारायण राणे ने आरोप लगाए थे
भाजपा के सांसद नारायण राणे ने आरोप लगाया था कि दिशा के साथ पहले दुष्कर्म किया गया और बाद में उसकी हत्या की गई। उन्होंने अटॉप्सी रिपोर्ट का हवाला भी दिया था।

सुशांत सुसाइड केस से जुड़ी यह खबरें भी पढ़ सकते हैं:-

1. सुशांत की मौत का मामला: केंद्र ने सीबीआई जांच का आदेश दिया, ईडी ने एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती को पूछताछ के लिए बुलाया

2. सुशांत केस में बिहार v/s मुंबई पुलिस: बीएमसी ने पटना एसपी को छोड़ने की मांग ठुकराई, कहा- अगर मुंबई से बाहर जाना है तो कोरोना टेस्ट करवाना होगा; पूछताछ के लिए डिजिटल माध्यम का इस्तेमाल करें

3. सुशांत केस में नया मोड़: मुंबई पुलिस के डीसीपी का दावा- सुशांत के जीजा रिया को उससे अलग करना चाहते थे, उसे थाने बुलाने का दबाव भी बनाया था

0



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: Navina Bole to come back on the show as Jethalal’s psychiatrist : Bollywood News

Thu Aug 6 , 2020
Navina Bole is all set to return to the family sitcom, Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah as Jethalal, aka Dilip Joshi’s psychiatrist. The actress was on a maternity break since the last year and is now all set to come back on the show. The show has recently resumed shooting […]

Breaking News

Recent Posts