डुमरिया2 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

- दामदी गांव की आठ वर्षीय बच्ची का दाहिना हाथ विगत दिनों बिजली तार के संपर्क में आने से जला
डुमरिया प्रखंड के दामदी गांव के सोमाई मांडी॔ की आठ वर्षीय पुत्री मानको मांडी॔ का दाहिना हाथ ग्यारह हजार वोल्ट के बिजली तार के संपर्क मे आने से बुरी तरह जल गया है। यह घटना उस समय घटी जब मानको के माता-पिता खेत में काम कर रहे थे। खेत के बगल में एक कुसुम का पेड़ था, जिस पर खेलते-खेलते मानको चढ़ गई। पेड़ से सटकर ग्यारह हजार वोल्ट का बिजली तार सट गर गुजरा था। उस पर मानको का हाथ पड़ गया।
झटका लगने के कारण वह नीचे जमीन पर गिर गई। आवाज सुनकर माता-पिता के अलावा आसपास खेत में काम करने वाले लोग भी वहां पहुंचे और मानको को लेकर डुमरिया सीएचसी पहुंचे। डाॅ. श्याम सोरेन ने मानको का प्रारंभिक इलाज कर गंभीर स्थिति देख बेहतर इलाज हेतु एमजीएम रेफर कर दिया। गरीबी के कारण परिजन एमजीएम नहीं ले गए। घटना 29 जुलाई की है। पिछले आठ दिन से मानको डुमरिया सीएचसी में पड़ी है। हलांकि यहां के चिकित्सक उसका इलाज कर रहे हैं, लेकिन मानको का घाव गंभीर है।
0
