Gold set new all time high price record of 56191 rupee per 10 gram | 685 रुपए की बढ़त के साथ 56191 रु/दस ग्राम के ऑलटाइम हाई पर सोना, पांच सत्रों में चांदी 12965 रुपए महंगी हुई

नई दिल्ली6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
  • 77949 रुपए प्रति किलोग्राम के नए ऑलटाइम हाई पर चांदी
  • वैश्विक बाजारों में 2060 डॉलर प्रति औंस पर पहुंचा सोना

वैश्विक स्तर बने अनिश्चित आर्थिक माहौल के कारण सोना-चांदी की मांग बनी हुई है। इस कारण दोनों धातुओं की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। अंतरराष्ट्रीय बाजार के साथ घरेलू बाजारों में भी सोना-चांदी की कीमतें रोज नए रिकॉर्ड बना रही हैं।

सोने ने फिर बनाया ऑलटाइम हाई का नया रिकॉर्ड

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) को शुक्रवार को सोना वायदा ने एक बार फिर ऑलटाइम हाई का नया रिकॉर्ड बनाया। सुबह सोना 55506 रुपए प्रति दस ग्राम पर खुला। थोड़ी ही देर में यह 685 रुपए की बढ़त के साथ 56191 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। यह सोने का नया ऑलटाइम हाई रिकॉर्ड है। हालांकि, यह तेजी ज्यादा देर नहीं रह सकी और टूटकर फिर 56 हजार के स्तर से नीचे आ गया। सुबह करीब 10 बजे यह 95 रुपए की गिरावट के साथ 55750 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। गुरुवार को सोना 55,845 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। यह अक्टूबर की डिलिवरी का भाव है।

चांदी में 2886 रुपए तक का उछाल

वैश्विक स्तर पर सुरक्षित निवेश में दिलचस्पी बढ़ने के कारण चांदी वायदा की कीमतों में भी लगातार उछाल दर्ज किया जा रहा है। एमसीएक्स में शुक्रवार को चांदी में 75,063 रुपए प्रति किलो पर कारोबार शुरू हुआ। थोड़ी ही देर में यह 2886 रुपए की बढ़त के साथ 77,949 रुपए प्रति किलो तक पहुंच गया। इस बढ़त के साथ चांदी 78 हजार रुपए प्रति किलो के करीब पहुंच गई है। यह इसका नया ऑलटाइम हाई रिकॉर्ड है। गुरुवार को चांदी 76,052 रुपए प्रति किलो पर बंद हुई थी। यह सितंबर की डिलिवरी का भाव है।

पांच सत्रों में 12965 रुपए महंगी हुई चांदी

एमसीएक्स में बीते पांच सत्रों में सोना-चांदी की कीमतों में जबरदस्त तेजी रही है। 31 जुलाई को सोना 53,445 रुपए प्रति दस ग्राम और चांदी 64,984 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुए थे। इसके बाद के पांच सत्रों में अब तक सोना 2746 रुपए प्रति दस ग्राम और चांदी 12965 रुपए प्रति किलोग्राम तक महंगी हो चुकी है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में 2060 डॉलर प्रति औंस पर पहुंचा सोना

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भारी मांग के कारण सोना 2060 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी 28.36 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही है। गुरुवार को सोने ने 2070 डॉलर प्रति औंस और चांदी ने 30 डॉलर प्रति औंस के ऊपर तक कारोबार किया था। सोना-चांदी कीमतों में 2006 के बाद एक सप्ताह में यह सबसे बड़ी तेजी थी। एक औंस में करीब 28 ग्राम होते हैं।

आगे भी जारी रहेगी तेजी

कमोडिटी विश्लेषक और एंजेल ब्रोकिंग के डिप्टी वाइस प्रेसीडेंट अनुज गुप्ता का कहना है कि चांदी 80,000 रुपए प्रति किलो तक जा सकती है और सोने का भाव भी 60,000 रुपए प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में निवेश के सुरक्षित साधनों के प्रति लोगों की दिलचस्पी और डॉलर में आई कमजोरी से सोने और चांदी की तेजी को सपोर्ट मिल रहा है जो आगे भी जारी रह सकती है।

0

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

New Drug May Beat Older One at Preventing MS Relapse

Fri Aug 7 , 2020
By Amy NortonHealthDay Reporter WEDNESDAY, Aug. 5, 2020 (HealthDay News) A new injection drug can prevent multiple sclerosis flare-ups better than an existing medication, a clinical trial has found. The drug, called ofatumumab, beat a standard MS medication in reducing patients’ symptom relapses. It also slowed down the progression of […]

Breaking News

Recent Posts