- Hindi News
- National
- Keral Rain Latest News; Five People Dead As Landslide Accident Today In Idukki District Rajmala
4 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

भूस्खलन राजमला इलाके में हुआ। इस इलाके में 80 लोग रहते हैं। अफसरों का कहना है कि पहाड़ी इलाका होने से घटना स्थल पर पहुंचने में मुश्किल हो रही है।
- केरल के कई हिस्सों में पिछले तीन दिनों से भारी बारिश हो रही है
- मौसम विभाग ने इडुक्की, मलप्पुरम और वायनाड के लिए रेड अलर्ट जारी किया है
केरल के इडुक्की जिले के राजमला में भूस्खलन से पांच लोगों की मौत हो गई। केरल के स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि घटनास्थल पर मोबाइल टीम और 14 एम्बुलेंस को भेजा गया है। अब तक 10 लोगों को बचा लिया गया है। यह इलाका पर्यटन स्थल मुन्नार से 25 किमी दूर है।
केरल के कई हिस्सों में पिछले तीन दिनों से भारी हो रही है। अफसरों ने बताया कि गुरुवार को भारी बारिश के कारण इस इलाके को जोड़ने वाला अस्थायी पुल गिर गया। इससे वहां पहुंचने में काफी मुश्किल आ रही है। अभी हम 10 लोगों को रेस्क्यू कर पाएं हैं।
उधर, मुख्यमंत्री पी विजयन ने घटना पर दुख जताया है। केरल के राजस्व मंत्री के चंद्रशेखरण ने बताया, ‘वहां 4 लेबर कैंपों में 80 से ज्यादा लोग रहते थे। यह साफ नहीं है कि भूस्खलन के समय वहां कितने लोग मौजूद थे। खराब मौसम की वजह से फंसे लोगों का एयरलिफ्ट तक नहीं कर पा रहे हैं।’
An NDRF team has been deployed to rescue the landslide victims in Rajamalai, Idukki.
Police, Fire Force, Forest & Revenue officials have been instructed to join the rescue efforts.
Another team of NDRF, based in Thrissur, will soon reach Idukki.#KeralaRains
— Pinarayi Vijayan (@vijayanpinarayi) August 7, 2020
3 जिलों में 11 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने 11 अगस्त तक इडुक्की, मलप्पुरम और वायनाड में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। यहां की मुथिरापुझा नदी का जल स्तर बढ़ गया है। इससे पर्यटन स्थल मुन्नार जैसे निचले इलाकों में भी बाढ़ आ गई है।
0
