Gurgaon Murder: Haryana Man Kills Mother With Axe For Refusing Money To Buy Liquor | बेटे को मां ने पेंशन से शराब पीने के लिए पैसे नहीं दिए तो कुल्हाड़ी से तब तक वार करता रहा जब तक मौत न हुई

गुड़गांव (सोहना)33 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
  • 80 वर्षीय बुजुर्ग मां को हरियाणा सरकार से मिलने वाली बुढ़ापा पेंशन मिली थी
  • गुड़गांव जिले के सोहना की घटना, आरोपी वारदात को अंजाम देकर फरार

हरियाणा के गुड़गांव जिले में एक कलयुगी बेटे ने अपनी मां की हत्या कर दी। हत्या की वजह ये थी कि आरोपी मां से शराब के लिए पैसे मांग रहा था, न देने पर उसने कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। आरोपी घटना के बाद से फरार है। पुलिस ने मृतका के शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।

घटना सोहना क्षेत्र के सिरहोल ढाणी की है। 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला रामभतेरी को बुढ़ापा पेंशन मिली थी। उसी पेंशन से वह अपना गुजारा करती थी। उसका 45 वर्षीय बेटा प्रेमपाल शराब पीने का आदी है। आरोप है कि वह अकसर शराब के लिए पैसे मांगता था। गुरुवार को भी आरोपी ने अपनी मां से पेंशन के पैसों में से शराब के लिए पैसे मांगे।

रामभतेरी ने पैसे नहीं दिए। इस बात से आरोपी इतना गुस्से में आ गया कि कुल्हाड़ी लेकर अपनी मां की हत्या कर दी। आरोपी ने बुजुर्ग महिला पर 7 वार किए। उसने गर्दन, हाथ व पैर पर कुल्हाड़ी से वार किए। वह तब तक वार करता रहा जब तक मां की मौत न हो गई। वारदात को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गया।

पुलिस जांच अधिकारी एसआई ओम प्रकाश ने बताया कि आरोपी बेटे के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस आसपास रिश्तेदारों के यहां छापेमारी कर रही है। महिला का शव पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।

0

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

West Bengal CM warns against fake Covid tests | Kolkata News

Fri Aug 7 , 2020
KOLKATA: Chief minister Mamata Banerjee on Thursday cautioned against fake Covid-19 tests and hinted at stern action against any organization carrying out such a procedure without authorization. “There are three or four organizations against whom we have received complaints. They are collecting swab samples without any authorization. Don’t entertain them. […]

You May Like

Breaking News

Recent Posts