Sushant Singh Rajput Death Case: Rhea Chakraborty is not cooperating with Enforcement Directorate in the inquiry | रिया ने नहीं किया जांच में सहयोग, सुशांत के फैमिली वकील ने कहा- सही से जवाब न दिए तो उन्हें गिरफ्तार भी किया जा सकता है

2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

31 जुलाई को ईडी में रिया चक्रवर्ती के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज किया था।

  • सुशांत के पिता केके सिंह ने रिया चक्रवर्ती और उनके फैमिली मेंबर्स पर अभिनेता के खाते से 15 करोड़ की हेराफेरी का आरोप लगाया है
  • 31 जुलाई को ईडी ने रिया के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज किया था, उन्होंने समन मिलने के बाद पूछताछ टालने की गुजारिश की थी

सुशांत सिंह राजपूत के खाते से 15 करोड़ रुपए की हेराफेरी के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने रिया चक्रवर्ती से पूछताछ की। रिपोर्ट्स की मानें तो शुरुआत में एक्ट्रेस ने जांच में सहयोग नहीं किया। कभी वे बीमारी का बहाना बना रही थीं तो कभी किसी सवाल के जवाब में कह रही थीं कि उन्हें कुछ याद नहीं है। उन्होंने सुशांत के खाते से पैसे निकालने के आरोप को मनगढ़ंत और गलत बताया है। उनके मुताबिक, उन्होंने 7 फिल्में की हैं और इनसे उनकी कमाई हुई है।

…तो अरेस्ट हो सकती हैं रिया?

इस बीच सुशांत के पिता केके सिंह के वकील विकास सिंह का कहना है कि अगर रिया सवालों से बचने की कोशिश करती हैं तो उन्हें गिरफ्तार किया जा सकता है। उन्होंने कहा, “अब जबकि उन्होंने पूछताछ के लिए आगे आने का फैसला लिया है तो उन्हें सभी सवालों के जवाब सही से देने होंगे। वे ऐसा करती हैं तो उन्हें ईडी ऑफिस से जाने दिया जाएगा। लेकिन अगर उन्होंने किसी जवाब देने से बचने की कोशिश की तो उन्हें गिरफ्तार भी किया जा सकता है।”

ईडी ने मांगा 5 साल के इनकम टैक्स का रिकॉर्ड

सूत्रों की मानें तो रिया से ईडी ने 5 साल के इनकम टैक्स का रिकॉर्ड दिखाने के लिए कहा है। कुछ और कागजात मांगे गए थे, जिसके लिए उनके भाई शोविक को दो घंटे की पूछताछ के बाद घर भेजा गया था। शोविक कागजात के साथ दोबारा वहां पहुंचे और रिया के साथ ही रहे। रिया और शोविक के अलावा सुशांत की पूर्व मैनेजर श्रुति मोदी को भी ईडी ऑफिस पूछताछ के लिए बुलाया गया था।

सुशांत के परिवार पर रिया के आरोप

ईडी से पूछताछ में रिया ने सुशांत के परिवार पर गंभीर आरोप लगाए। उनका दावा है कि सुशांत के फैमिली मेंबर्स उनके इंश्योरेंस और बाकी संपति को हासिल करने के लिए दबाव बना रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, रिया ने यह भी कहा कि सुशांत का परिवार अभिनेता पर उनसे अलग होने का दबाव बना रहा था। सुशांत के आईपीएस जीजा कई महीनों से एक बड़ी साजिश करने में जुटे थे। सुशांत ने जो भी पैसा खर्च किया अपनी समझ से किया।

पहले पूछताछ से बचना चाहती थीं रिया

ईडी ने रिया को 7 अगस्त को पूछताछ के लिए बुलाया था। लेकिन वे इससे बचना चाहती थीं। उन्होंने ईडी से पूछताछ टालने की गुजारिश की थी। उन्होंने कहा था कि सुप्रीम कोर्ट में उनकी याचिका पर फैसला आने तक उनके बयान न लिए जाएं। हालांकि, उनकी इस अर्जी को ठुकरा दिया गया था। रिया पर सुशांत के अकाउंट से 15 करोड़ रुपए अपनी कंपनी में इन्वेस्ट करने का आरोप है।

रिपोर्ट्स की मानें तो ईडी रिया से तीन चरणों में पूछताछ कर रही है। इसके लिए 20 से ज्यादा सवाल तैयार किए गए हैं। इनमें उनकी व्यक्तिगत जानकारी के साथ-साथ उनके संदिग्ध लेनदेन, कमाई, खर्चे, फर्म्स और बैंक खातों की डिटेल शामिल की गई है।

31 जुलाई को दर्ज हुआ था मामला
प्रवर्तन निदेशालय ने पटना पुलिस से रिया और उनकी फैमिली के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर की कॉपी मांगी थी। इसकी स्टडी करने के बाद ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत चार्ज लगाने का फैसला लिया। इसके बाद 31 जुलाई को निदेशालय ने रिया, उनके फैमिली मेंबर्स और अन्य 6 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी।

सीबीआई ने भी दर्ज किया केस

गुरुवार को सीबीआई ने सुशांत केस में 6 आरोपियों और अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया है। इनमें रिया चक्रवर्ती, उनके पिता इंद्रजीत चक्रवर्ती, भाई शोविक चक्रवर्ती, मां संध्या चक्रवर्ती, उनके बिजनेस मैनेजर सेमुअल मिरांडा, पर्सनल मैनेजर श्रुति मोदी और अन्य शामिल हैं।

25 जुलाई को पटना में केस दर्ज हुआ

सुशांत के पिता केके सिंह ने 25 जुलाई को पटना में रिया चक्रवर्ती के खिलाफ उनके बेटे के साथ धोखाधड़ी करने और उन्हें खुदकुशी के लिए उकसाने का केस दर्ज करवाया था। रिया, उनके पिता इंद्रजीत चक्रवर्ती, मां संध्या चक्रवर्ती, भाई शोविक चक्रवर्ती और दो मैनेजर सौमिल चक्रवर्ती और श्रुति मोदी के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए गए हैं।

उनके खिलाफ धाराओं 341 और 342 (गलत तरीके से रोकना या बंधक बनाना), 380 (चोरी), 406 (भरोसा तोड़ना), 420 (धोखाधड़ी) और 306 (खुदकुशी के लिए उकसाना) के तहत मामला दर्ज कराया गया है। सुशांत के परिवार ने रिया पर एक्टर के अकाउंट से 15 करोड़ रुपए निकालने का आरोप लगाया था।

सुशांत केस में रिया से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ सकते हैं…

रिया की कॉल डिटेल से खुलासा:रिया ने सुशांत से दोगुने ज्यादा फोन उनके हाउस मैनेजर सैमुअल को किए, बांद्रा के डीसीपी अभिषेक त्रिमुखे से भी चार बार बातचीत हुई

सुशांत के बैंक स्टेटमेंट से खुला राज:रिया चक्रवर्ती ने 5 बार पूजा-पाठ के नाम पर निकाले थे पैसे, परिवार का दावा- पैसे का इस्तेमाल सुशांत पर जादू-टोने के लिए किया गया

सुशांत सुसाइड केस:बिहार के डीजीपी का बड़ा हमला- 4 साल में सुशांत के खाते में 50 करोड़ रुपए जमा हुए थे, मुंबई पुलिस ने यह पैसा निकाले जाने की जांच क्यों नहीं की?

0

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

Urvashi Rautela reacts to National Commission for Women’s notice to her in the IMG Ventures case  : Bollywood News

Fri Aug 7 , 2020
On Thursday, the National Commission for Women tweeted that they have sent out notices to Urvashi Rautela, Mouni Roy, Mahesh Bhatt, Rannvijay Singha, Esha Gupta and Prince Narula in a case related to the promoter of IMG Ventures, Mr Sunny Verma. Urvashi has now reacted to the notice and said […]

Breaking News

Recent Posts