खेल-खेल में गले में लगाई फांसी, नाबालिग की मौत

चुचुड़ा। हुगली जिले के चुचुड़ा थाना अंतर्गत रविंद्र नगर इलाके में शुक्रवार को खेल-खेल में दो नाबालिगों ने फांसी लगा ली। इस घटना में एक नाबालिक की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। नाबालिक बच्ची का नाम रश्मि कुमारी (08) है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार शुक्रवार अपराह्न अपने घर में रश्मि और उसके भाई ने खेल-खेल में चादर का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। खबर रविंद्र नगर इलाके में आग की तरह फैली। इसके बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचकर दोनों भाई-बहन को चुचुड़ा इमामबाड़ा सदर अस्पताल लेकर गए।

रास्ते में ही रश्मि ने दम तोड़ दिया। रश्मि के भाई को गंभीर रूप से घायल हालत में कोलकाता स्थानांतरित किया गया है। इस घटना के बाद इलाके में शोक की लहर है। चुचुड़ा थाने की पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 

यह खबर भी पढ़े: आईसीसी का बड़ा फैसला, भारत में होगा साल 2021 टी20 विश्व कप का आयोजन

यह खबर भी पढ़े: जाह्नवी कपूर की फिल्म ‘गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल’ का गाना ‘डोरी टूट गइयां’ रिलीज



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

UBS Principal Capital Asia sells shares worth Rs 150 crore in Axis Bank

Fri Aug 7 , 2020
The deal amount stood at Rs 82.23 crore. UBS Principal Capital Asia Ltd on Friday offloaded shares worth Rs 150 crore in Axis Bank through open market transactions. A total of 35 lakh scrips of the private sector lender were sold at an average price of Rs 428.7 apiece, valuing […]

Breaking News

Recent Posts