चीनी ऐप Tik-Tok अमेरिकी युवाओं का जनून, माइक्रोसॉफ्ट से बातचीत

लॉस एंजेल्स। चीनी ऐप टिकटॉक अमेरिकी युवाओं के लिए एक जनून है।अमेरिका के दस करोड़ युवा टिकटॉक के ज़रिए संगीतमय वीडियो साझा करते थे। इसकी लोकप्रियता इतनी थी कि अमेरिका में ख़ास कर महामारी के दौरान इसे प्रतिदिन 17 करोड़ पच्चास लाख बार डाउनलोड किया जाता रहा है। वी चैट ऐप चीन की टेंसेंट कंपनी की है। इस पर भी एक अलग कार्यकारी आदेश से प्रतिबंध लगाया गया है।  

टिकटॉक कंपनी के एक प्रवक्ता ने गुरुवार को ट्रम्प के कार्यकारी आदेश पर अपने बयान में दावा किया है कि उन्होंने इसी साल एक हज़ार अमेरिकी लोगों को रोज़गार दिया है। कंपनी के लॉस एंजेल्स और न्यूयॉर्क स्थित दो दफ़्तरों में टिकटॉक के अगले सालों में दस हज़ार लोगों को और रोज़गार देने की योजना बना रहा है। इस टिकटॉक प्लेटफ़ार्म से इसके यूज़र्स के ज़रिए एक अरब डॉलर के फ़ंड पैदा हो रहे हैं, जिन पर अनगिनत लोगों का जीवनयापन चल रहा है। यही नहीं, इसके निवेशक भी अमेरिकी हैं। 

चीनी कंपनी की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि यह आरोप सरसर ग़लत है कि टिकटॉक के डाटा की चोरी कर उन्हें चीनी सरकार को सौंपे जा रहे हैं। यूज़र्स डाटा अमेरिका में ही स्टोर होते हैं। टिकटॉक अपने सभी यूज़र्स के डाटा के संरक्षण के लिए पूरी तरह उत्तरदायी है। 

माइक्रोसॉफ्ट से बातचीत : 

टिकटॉक को अमेरिकी कंपनी माइक्रोसॉफ्ट को बेचने के लिए बाइटडाँस और माइक्रोसॉफ्ट कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों के बीच उच्च स्तर पर वार्तालाप जारी है। इस कार्य में ट्रम्प ने भी सहयोग का वचन दिया है और साथ यह भी कहा है कि ख़रीद फ़रोख़्त में प्रशासन को भी हिस्सा मिलना चाहिए। इस संबंध में क़ानूनी अड़चनों के बारे में स्थिति स्पष्ट नहीं की गई है।

यह खबर भी पढ़े: मध्य प्रदेश में कोरोना का कहर लगातार जारी, अब तक 951 लोगों की हो चुकी मौत

यह खबर भी पढ़े: कैलाश चौधरी ने कहा- राजस्थान को 14 अगस्त को मिलेगी गहलोत सरकार के कुशासन से मुक्ति



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

air india express accident: প্রবল বৃষ্টির কারণে বিমান রানওয়ে থেকে ছিটকে যায়, মন্তব্য কেরালার মন্ত্রীর - kerala plane chash: two investigation team formed by civil aviation ministry

Fri Aug 7 , 2020
এই সময় ডিজিটাল ডেস্ক: কোঝিকোড়ে এয়ার ইন্ডিয়া এক্সপ্রেসের বিমান দুর্ঘটনার কারণ অনুসন্ধানে বিশেষজ্ঞদের দু’টি দল গঠন করল কেন্দ্রীয় সরকার। এই তদন্তকারী দলে আছেন এয়ার ইন্ডিয়া, এয়ারপোর্ট অথরিটি অফ ইন্ডিয়া (AAI) এবং এয়ারক্র্যাফ্ট অ্যাক্সিডেন্ট ইনভেস্টিগেশন ব্যুরো-র (AAIB) বিশেষজ্ঞরা। শুক্রবার মধ্যরাতে দিল্লিতে সাংবাদিক বৈঠকে একথা জানান কেন্দ্রীয় বিমান পরিবহন মন্ত্রী হরদীপ সিং […]

Breaking News

Recent Posts